logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चंद्रचूड़ सिंह का परिवार संग पुश्तैनी हवेली को लेकर विवाद, शिकायत दर्ज करवाई

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने अपने परिवार के लोगों पर पैतृक संपत्ति बेचने की साजिश करने का आरोप लगाया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

Chandrachur Singh

चंद्रचूड सिंह, Photo Credit: Chandrachur Singh Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह का अपने परिवार के साथ पैतृक संपत्ति पर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि पैतृक संपत्ति को बेचने की साजिश रची जा रही है। इस मामले में वह अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन से मिले।

 

चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों की पैतृक संपत्ति पर नजर है और वे उस प्रोपर्टी को माफिया के साथ मिलकर हथियाना चाहते है लेकिन वह ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने ने 1 दिसंबर को अपनी मां और दो भाइयों के साथ एसएसपी नीरज जादौन से मुलाकात की और शिकायत पत्र दिया।

 

यह भी पढ़ें- फिल्मों में जल्द दिखेंगी पंकज त्रिपाठी की बेटी, कहां से की है पढ़ाई?

पिता की संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद

चंद्रचूड ने अपनी जलालपुर हवेली पर मीडिया को बताया कि पिता कैप्टन बलदेव सिंह ने सेना में सेवाएं दी थी और अलीगढ़ शहर के विधायक भी रह चुके थे। वह जब भी छुट्टी में घर आते थे तो खुद ट्रैक्टर चलाकर खेती करते थे। उन्होंने कहा कि पिता की विरासत को साजिश का शिकार नहीं होने देंगे और इसके लिए जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। चंद्रचूड़ ने कहा कि उन्हें उनकी हवेली में ही घुसने नहीं दिया जा रहा है। वह इस मामले की वजह से अभी अलगीगढ़ आते-जाते रहेंगे।

 

2 दिसंबर को चंद्रचूडड अपनी मां के साथ डीएम के कार्यालय पहुंचे थे। डीएम संजीव रंजन ने मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।

 

यह भी पढ़ें- राहुल रॉय से लेकर करण वीर मेहरा तक, कहां गायब हैं बिग बॉस के विनर्स?

कहां है चंद्रचूड़ की हवेली?

चंद्रचूड़ की हेवली यूपी के अलीगढ़ के खैर रोड पर जलालपुर एस्टेट में बनी हुई है जिसका नाम कल्याण भवन है। यह हवेली 10 एकड़ में फैली हुई है। इस पुश्तैनी हवेली के नाम से जाना जाता है।

 

 

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें