logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फिल्मों में जल्द दिखेंगी पंकज त्रिपाठी की बेटी, कहां से की है पढ़ाई?

आशी त्रिपाठी अपने पिता पंकज त्रिपाठी के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्ले 'लाइलाज' से ऐक्टिंग डेब्यू किया है।

pankaj tripathi daughter aashi

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दमदार ऐक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह जिस भी किरदार में नजर आते हैं उसमें जान फूंक देते हैं। पंकज अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना लाइमलाइट में रहते हैं उतना ही पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

 

आशी पिता की तरह फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करनी चाहती हैं। वह महज 18 साल की है। अभी से उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह फिल्मों में आने से पहले प्ले में काम कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- राहुल रॉय से लेकर करण वीर मेहरा तक, कहां गायब हैं बिग बॉस के विनर्स?

आशी ने प्ले से किया अपना ऐक्टिंग डेब्यू

पंकज की बेटी आशी ने अपने करियर की शुरुआत प्ले 'लाइलाज' से की है। इस प्ले के प्रोड्यूसर पंकज त्रिपाठी है। इससे पहले वह म्यूजिक वीडियो रंग डारो में नजर आई थी। गाने में उन्हें काफी पसंद किया गया था। 'रंग डोरा' के म्यूजिक कंपोजर अभिनव आर कौशिक है। यह एक रोमांटिक गाना है।

 

 

वह मुंबई बेस्ड कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। आशी रियल लाइफ में बेहद सिंपल है। उनकी सादगी लोगों को खूब आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ऐक्टिव नहीं है। दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है।

 

 

यह भी पढ़ें-  'मिसेज देशपांडे' में खलनायिका बन छाईं माधुरी, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग

इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज अब प्रोड्यूसर बन गए हैं। उनकी यूट्यूब पर सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' रिलीज हो गई है। इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड है। आपको पहले दो एपिसोड देखने के बाद आगे की सीरीज देखने के लिए पैसे देने होंगे। इसके अलावा वह फिल्म 'मिर्जापुर' और 'पारिवारिक मनोरंजन' में आदिति हैदरी के साथ दिखाई देंगे। उनकी ये दोनों फिल्में अगले साल रिलीज होगी। 

 

 

 


और पढ़ें