हिंदी सिनेमा में एनिमेटेड फिल्मों का बाजार तेजी से बढ़ा है। एनिमेटेड फिल्मों में वीएफएक्स का इस्तेमाल होता है जिससे विजुल्स कमाल के लगते हैं। यह फिल्में ज्यादातर बच्चों को पसंद आती है। 2025 में माइथोलॉजिक्ल ड्रामा फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। इस साल की शुरुआत में एनिमेटेड फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान: द इटरनल' रिलीज होने वाली है। 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में भगवान हनुमान के जीवन को दिखाया गया है। इस फिल्म की पहली झलक ने लोगों का दिल जीत लिया है।
चिरंजीवी हनुमान का निर्देशन राजेश मापुस्कर ने किया है। इससे पहले कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं सिनेमाघरों में एनिमेटेड फिल्मों का बिजनेस कैसा रहा?
यह भी पढ़ें: कहानी चुराकर बनाई गई 'धुरंधर 2', राइटर संतोष कुमार का दावा, लेंगे लीगल ऐक्शन
क्यों महंगी होती है ये फिल्में?
स्टोरी, डायरेक्शन और साउड- भले ही एनिमेटेड मूवी में इंसान नहीं होता है लेकिन स्टोरी क्रिएटर, स्क्रीनप्ले राइटर, आर्ट डायरेक्टर और साउड इफेक्ट वाले होते हैं। एक अच्छी स्टोरी के लिए बहुत सारी चीजों को साथ में लेकर चलना होता है। हर कैरेक्टर की डिटेलिंग होती है।
आर्ट वर्क क्रिएशन- एनिमेटेड फिल्म के सिंगल फ्रेम को बनाने के लिए बहुत डिटेलिंग में काम करने पड़ता है। अगर आपको बालों को हिलाने का शार्ट लगाना है तो हर एनिमेटेड हेयर का नाम रखना होगा ताकि सही विजुअल इफेक्ट मिले। इसके अलावा स्टूडियो कोस्ट और सर्वर का कोस्ट भी ज्यादा है।
भारत में एनिमेटेड फिल्मों का बिजनेस
महाभारत
2013 में फिल्म 'महाभारत' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय इस एनिमेटेड मूवी का बजट 25 करोड़ रुपये थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी समेत तमाम कलाकारों ने अल-अलग कैरक्टर्स के लिए अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।

जंबो
एनिमेटेड मूवी 'जंबो' थाई फिल्म Khan Kluay का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी थी। इस फिल्म का बजट 13 करोड़ था। इस फिल्म ने महज 3 करोड़ का बिजनेस किया था।

इसके अलावा 'हनुमान', 'रिटर्न्स ऑफ हनुमान', 'रोडसाइड रोमियो' समेत कई एनिमेटेड मूवी रिलीज हो चुकी है। इन फिल्मों पर मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया था और सभी मेकर्स के लिए डिजास्टर साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: 'रामायण' में भगवान राम नहीं बनना चाहते थे रणबीर कपूर, फिर बेटी की वजह से कहा हां
पहली एनिमेटेड फिल्म जिसने रचा इतिहास

पिछले साल 'महावतार नरसिम्हा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ रुपये था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आमतौर पर माना जाता था कि एनिमेशन फिल्मों को बच्चों के लिए बनाया जा रहा है जिसे देखने के बाद उन्हें गहन सीख मिले। महाभारत और रामायण को एनिमेशन में दिखाने का यही उद्देश्य होता था। वहीं, 'महावतार नरसिम्हा' में एनिमेटेड कैरेक्टर्स के साथ फिल्म के कमाल के विजुल्स ने सीधा ऑडियंस से कनेक्ट किया। इस फिल्म को सिर्फ बच्चों ने नहीं हर उम्र के व्यक्ति ने देखा था।