logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सलमान खान पर आपत्तिजनक कमेंट करना अभिनव कश्यप को पड़ा भारी, कोर्ट ने दी चेतावनी

सलमान खान ने अभिनव कश्यप पर मानहानि का केस किया था। अब इस मामले में कोर्ट ने अभिनव कश्यप को चेतावनी दी है।

salman khan and abhinav kashyap

सलमान खान और अभिनव कश्यप, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और फिल्ममेकर अभिनव कश्यप के बीच में रिश्ते अच्छे नहीं है। अभिनव अपने पुराने इंटरव्यूज में कई बार सलमान खान और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक कमेंट कर चुके हैं। सलमान ने अब इस मामले में अभिनव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया है।

 

कोर्ट ने अभिनव कश्यप को चेतावनी दी है। साथ ही सलमान के खिलाफ इस तरह के कमेंट करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने साफ शब्दों में अभिनव कश्यप से कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का यह मतलब नहीं है कि कोई व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों, धमकी भरी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करें।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' की आंधी में उड़ी 'मर्दानी 3', रानी की दहाड़ थिएटर में नहीं आई काम

अभिनव पर लगा 9 करोड़ का मानहानि केस

मानहानि केस में न्यायधीश पी.जी भोसले ने अभिनव कश्यप और दो अन्य लोगों के खिलाफ अंतरिम एकतरफा निषेधाज्ञा जारी किया है। इसका मतलब है कि जब तक अगली सुनवाई नहीं होती है तब तक कश्यप अपना पक्ष बिना रखें बिना अदालत के आदेश को मानेंगे। यह कार्रवाई सलमान खान ने सितंबर और दिसंबर 2025 के बीच जारी किए गए वीडियो को लेकर किया था।

 

सलमान ने अपनी शिकायत में बताया था कि अभिनव कश्यप ने उनके और परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक, झूठे और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले कमेंट किए थे। उनके पिता सलीम खान और भाई सोहेल और अरबाज के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पिणियां की गई थी। याचिका में सलमान ने अभिनव पर 9 करोड़ रुपये की हर्जाने की मांग की गई है।

 

यह भी पढ़ें: ISPL के रोबोट ने सलमान को दिखाए तेवर, VIDEO वायरल हो गया

अभिनव ने सलमान की छवि को पहुंचाया नुकसान

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि ये बयान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले, अपमानजनक, गाली-गलौज और बेइज्जत करने वाले हैं। कोर्ट ने कहा कि ये बयान आम जनती की नजर में अभिनेता की छवि को खराब करते हैं। अभिनव ने सलमान खान को थुलथुला और मोटा कहा था। उनके ऐब्स को फेक बताया था। इतना ही नहीं सलमान पर उनका करियर बर्बाद करने का भी आरोप लगाया था।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

 


और पढ़ें