logo

ट्रेंडिंग:

'बॉर्डर 2' की आंधी में उड़ी 'मर्दानी 3', रानी की दहाड़ थिएटर में नहीं आई काम

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन निराशाजनक रहा था।

Rani mukerji

'मर्दानी 3' पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हो गई है। 30 जनवरी को 'मर्दानी 3' के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मायासभा' और 'गांधी टॉक्स' रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों के मुकाबले 'मर्दानी 3' का कलेक्शन अच्छा रहा। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था लेकिन ओपनिंग निराशाजनक रही है।

 

रानी की 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी बहुत पॉपुलर है। फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'बॉर्डर 2' की वजह से 'मर्दानी 3' को सॉलिड ओपनिंग नहीं मिल पाई।

 

यह भी पढ़ें: ISPL के रोबोट ने सलमान को दिखाए तेवर, VIDEO वायरल हो गया

'मर्दानी 3' को मिली लो ओपनिंग

फिल्म में रानी की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया लेकिन बॉक्स ऑफिस पर लो ओपनिंग मिली है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। जबकि वॉर ड्रामा मूवी ने 'बॉर्डर 2' ने 8वें दिन 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 'बॉर्डर 2' को पहले दिन 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी। फिल्म ने कुल मिलाकर 235.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

गांधी टॉक्स

 

विजय सेतुपति और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'गांधी टॉक्स' को पहले दिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह साइलेंट फिल्म है जिसमें एक भी डायलॉग नहीं है।

 

'मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन'

 

साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'मायासभा: द हॉल ऑफ इल्यूजन' का निर्देशन अनिल बर्वे ने किया है। फिल्म ने पहले दिन 12 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'दलदल' में भूमि पेडनेकर से ज्यादा चमकीं समारा तिजोरी, कौन है यह स्टार?

'मर्दानी 3' की कहानी

'मर्दानी 3' में रानी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में वापस लौटी हैं। शिवानी को इस बार हाईप्रोफाइल किडनैपिंग केस मिलता है। जांच में पता चलता है कि किडनैपर्स एक ट्रैफिकिंग से जुड़े हैं। ये रिंग अम्मा चलाती हैं।

 

अम्मा के किरदार में मल्लिका प्रसाद ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। रानी किडनैप हुई लड़की को बचा पाएगी। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म का पहला हाफ शानदार है जो आपको आखिरी तक बांधे रखती है लेकिन सेकंड हाफ में बिखराव देखने को मिलता है।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap