logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दलदल' में भूमि पेडनेकर से ज्यादा चमकीं समारा तिजोरी, कौन है यह स्टार?

भूमि पेडनेकर की सीरीज 'दलदल' स्ट्रीम हो गई है। सीरीज में समारा तिजोरी के काम की लोग तारीफ कर रहे हैं।

samara tijori

समारा तिजोरी, Photo Credit: samara Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भूमि पेडनेकर की मोस्ट अवेटेड सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। सीरीज में भूमि के साथ आदित्य रावल, समारा तिजोरी, अनंत महादेवन, ग्रीता अग्रवाल और चिनमय मंडलेकर मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में अभिनेता दीपक तिजोरी की बेटी समारा भी नजर आ रही हैं। उन्होंने क्राइम थ्रिलर सीरीज में पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

समारा का यह डेब्यू प्रोजेक्ट नहीं हैं। वह पिछले 4 साल में इंडस्ट्री में हैं। सोशल मीडिया पर दर्शक उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही समारा के बारे में जानना चाहते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'दलदल' में भूमि और परेश रावल के बेटे ने खींचा ध्यान, ड्रग एडिक्ट के रोल में छाए

समारा ने कब डेब्यू किया था? 

साल 2021 में समारा ने अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बॉब बिस्वास' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिषेक की बेटी का किरदार निभाया था। उनका नाम मिनी बिस्वास था। फिर वह 2022 में साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'मासूम' में नजर आई थीं लेकिन उन्हें किसी ने नोटिस नहीं किया। वह अब भूमि की सीरीज दलदल में नजर आई हैं। दलदल में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आई हैं। वह अपनी ऐक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

समारा रियल लाइफ बेहद ग्लैसमरस और स्टाइलिश हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: अभी तक नहीं देखी 'धुरंधर'? अब नेटफ्लिक्स पर ही आ गई, घर बैठे देख सकते हैं

कौन हैं समारा?

समारा ने मुंबई के कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स इन साइकॉलाजी में डिग्री ली हैं। वह नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं। वह एक ट्रेंड डांसर हैं। उन्होंने जेफ गोल्डबर्ग ऐक्टिंग स्टूडियो से ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ली है।

किडनैप हो गई थीं समारा

जब समारा 13 साल की थी तब वह किडनैप हो गई थीं। ओशिवारा पुलिसे के मुताबिक वह दोस्त के साथ शॉपिंग पर गई थी। घर आते समय उन्हें एक ऑटो ड्राइवर ने रोका और अपने रिक्शे में जबरन बैठकार ले गया। समारा की दोस्त ने उनके पिता दीपक तिजोरी को इसकी जानकारी दी। दीपक ने पुलिस में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने कुछ घंटों में समारा को ढूंढ लिया था।

Related Topic:#Bhumi Pednekar

और पढ़ें