logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'क्रिमिनल जैसा ट्रीट करना गलत', रणवीर और समय के बचाव में उतरे साइरस

रणवीर अलाहबादिया और समय रैना विवाद में छाए हुए हैं। अब इस मामले में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने अपना रिएक्शन दिया है।

Samay Raina and Ranveer Allahbadia,

साइरस ब्रोचा और रणवीर अलाहबादिया (Photo Credit: Cyrus and Ranveer Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समय रैना के शो पर 'इंडिया गॉट टैलेंट' पर रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर अभद्र बात कही थी। इस बयान की वजह से रणवीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। लोगों ने शो के बॉयकॉट करने की मांग की थी। इस मामले में समय रैना और रणवीर पर मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब इस विवाद पर कॉमेडियन साइरस ब्रोचा ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

साइरस ने कहा, 'दोनों के साथ आम अपराधियों जैसा बर्ताव करने पर तंज कसा है'। उन्होंने कहा, 'भारत में परंपरा और संस्कृति जैसी शब्दों का बहुत इस्तेमाल होता है। आपकी परंपरा, मेरी परंपरा, आपकी नैतिकता, मेरी नैतिकता, अलग-अलग हो सकती है। आपमें से कितने लोगों ने पोर्न देखा है। ठीक है इसे ऐसे कहते हैं कि आप में से कितने लोगों ने पोर्न नहीं देखा है। जब सभी अपराध इंटरनेट पर उपलब्ध हैं तो ये कितना बुरा है'?

 

ये भी पढ़ें- 'तुझे कमबैक करना पड़ेगा', हनी सिंह ने पुराने दुश्मने बादशाह पर कसा तंज

 

साइरस ने रणवीर और समय का किया बचाव

 

कॉमेडियन ने समय और रणवीर के खिलाफ कानूनी मामलों की आलोचना करते हुए कहा कि ये बहुत ज्यादा हो गया। उन्होंने कहा कि ये एक रोस्ट शो है। लोग इसी तरह की बातें करते हैं। ये टोनी हिंचक्लिफ के शो किल टोनी की कॉपी है। बहुत से लोग इसके बारे में जानते होंगे। मुझे नहीं लगता कि उनके साथ आम अपराधियों जैसा बर्ताव होना चाहिए या उनका करियर बंद कर देना चाहिए।

 

'इंडिया गॉट लेटेंट' को लेकर विवाद क्यों

 

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया बतौर जज शामिल हुए थे। इस शो में उन्होंने पेरेंट्स को लेकर अभद्र जोक किया था जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। रणवीर समेत अन्य लोगों पर अलग-अलग राज्यों में एफआईआर हुई थी।

 

ये भी पढ़ें- 'गलत क्या है', अक्षय के साल में कई फिल्में करने पर परेश ने किया सपोर्ट

 

समय ने बाद में शो से जुड़े सभी वीडियो को यूट्यूब से डिलीट कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी रणवीर के इस बयान की आलोचना की थी। उनका पासपोर्ट अपने पास जब्त कर लिया जब तक केस की जांच पूरी नहीं हो जाती।

 

 


और पढ़ें