logo

ट्रेंडिंग:

न राइटर, न म्यूजीशियन, न सिंगर, दलाई लामा को कैसे मिल गया ग्रैमी अवार्ड?

दलाई लामा को पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। उन्हें आध्यात्मिक गुरु को बेस्ट ऑडियो बुक के लिए अवॉर्ड मिला।

Dalai Lama

दलाई लामा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दुनिया के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट सामने आ चुकी है। यह पुरस्कार उन लोगों को मिलता है जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है। दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। इस बात से उनके चाहने वाले बेहद खुश है।

 

दलाई लामा ने ऑडियो बुक, कथावाचन और किस्सागोई (स्टोरीटेलिंग) रिकॉर्डिंग श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता। यह उनका पहला ग्रैमी पुरस्कार है। उन्होंने इस श्रेणी में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन को पीछे छोड़ा।

 

यह भी पढ़ें: 'बयान बदल दिए जाते हैं', एआर रहमान ने कपिल के शो पर विवाद पर दी सफाई

इन कलाकारों ने भी जीता ग्रैमी अवॉर्ड

‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ फिल्म के गीत ‘गोल्डन’ ने दृश्य मीडिया के लिए लिखे गए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता। यह पहला मौका है जब किसी के-पॉप कलाकार/समूह ने ग्रैमी जीता। गीतकारों ने पुरस्कार लेते समय अंग्रेजी और कोरियाई दोनों भाषाओं में अपना भाषण दिया।

 

संगीत फिल्म का पुरस्कार ‘म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स’ को मिला और इसी के साथ निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीता और वह आधिकारिक रूप से ईजीओटी (एमी, ग्रैमी, टोनी और ऑस्कर जीतने वाले कलाकार) बन गए।

 

यह भी पढ़ें: 'बयान बदल दिए जाते हैं', एआर रहमान ने कपिल के शो पर विवाद पर दी सफाई

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ उठाई आवाज

मुख्य समारोह से पहले होने वाला प्रारंभिक पुरस्कार समारोह लॉस एंजिलिस शहर के पीकॉक थिएटर में आयोजित किया गया। इस दौरान 86 ग्रैमी पुरस्कार दिए जाने हैं। समारोह में कई कलाकारों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ आवाज उठाई। अमेरिकी गायक शाबूजी ने भावुक होकर कहा कि प्रवासियों ने इस देश को बनाया है। अमेरिकी गायक ग्लोरिया एस्टेफन ने भी मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई।

 

मुख्य समारोह की मेजबानी हास्य कलाकार ट्रेवर नोआ करेंगे। 2026 के ग्रैमी नामांकनों में केंड्रिक लैमर नौ नामांकनों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि लेडी गागा, जैक एंटोनॉफ और अन्य बड़े नाम भी दौड़ में शामिल हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap