logo

ट्रेंडिंग:

दे दे प्यार दे 2 समेत ये 7 फिल्में होंगी रिलीज, दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार

नवंबर महीने में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में रिलीज होंगी जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था।

haq and tere ishq mein poster

हक और तेरे इश्क में पोस्टर, Photo Credit: Social Media

नवंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए बहुत जबरदस्त होने वाला है। इस महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सोशल मीडिया पर अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2', 'तेरे इश्क में' से लेकर 'गुस्ताख इश्क' तक का बज बना हुआ है। आइए जानते हैं इस महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होगी?

 

हक

 

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' सिनेमाघरों में 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी शायरा बानो केस पर आधारित है। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें- ताज महल का सच क्या है? परेश रावल की विवादित फिल्म 'द ताज स्टोरी' हुई रिलीज

 

जटाधर

 

सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर थ्रिलर फिल्म 'जटाधर' 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सोनाक्षी के साथ सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोड़कर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सोनाक्षी ने पिशाचिनी का किरदार निभाया है।

 

दे दे प्यार दे 2

 

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसका दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अजय के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें है।

 

तेरे इश्क में

 

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीजर सामने आया है। टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। पहली बार कृति और धनुष साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'तेरे इश्क में' एक जुनूनी लव स्टोरी है। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

21 नवंबर को रिलीज होंगी ये 3 फिल्में

120 बहादुर

 

'120 बहादुर' सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में फराहन अख्तर मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी रेजांग ला की लड़ाई में मौजूद सैनिकों पर आधारित है। इस लड़ाई को 18 नवंबर को 1962 में 120 सैनिकों ने 3000 चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ा था।

 

यह भी पढ़ें- 2026 में किन फिल्मों पर सैकड़ों करोड़ बॉलीवुड ने लगाया दांव?

 

मस्ती 4

 

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी साथ में फिर से पॉपुलर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती 4' में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

गुस्ताख इश्क

 

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है।

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap