logo

ट्रेंडिंग:

धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र पर लगाया चीटिंग का आरोप, शो में खोला राज

इन दिनों धनश्री रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। शो में धनश्री ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

dhanashree and yuzvendra

धनश्री वर्मा, Photo Credit: Dhanashree insta handle

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो पहले ही दिन से सुर्खियां बटोर रहा है। शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर भी कंटेस्टेंट्स को ग्रील करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। वीकेंड पर अशनीर ग्रोवर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरुष भोला के बीच में तिखी बहसबाजी देखने को भी मिली थी। अशनीर ने बाकी सदस्यों को भी रियलिटी चेक दिया। शो में अभिनेत्री मनीषा रानी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है।

 

मनीषा रानी ने शो में आते ही गेम को पलट कर रख दिया है। उन्हें किसी एक सदस्य को बेसमेंट से पेंटहाउस में लाना था और एक सदस्य को बेसमेंट में भेजना था। मनीषा ने आरुष भोला को पेंटहाउस के लिए चुना और धनश्री वर्मा को नीच बेसमेंट में भेजा। मनीषा ने कहा कि धनश्री अरबाज के हिसाब से खेलती हैं। ऐसे में उन्हें नीचे ही जाना चाहिए ताकि वह अपनी गेम खेल सकें।

 

 यह भी पढ़ें- किलविश से गीता विश्वास तक, कहां गायब हैं 'शक्तिमान' के ये कलाकार?

धनश्री ने चहल पर लगाया चीटिंग का आरोप

शो में धनश्री कई बार चहल संग अपने रिश्ते को लेकर बातें करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने बिना नाम लिए चहल पर चीटिंग का आरोप लगाया है। धनश्री ने कहा कि उन्हें प्यार में धोखा मिला था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुब्रा सैत ने धनश्री से पूछा कि आपको कब ऐसा लगा कि यह रिश्ता नहीं चलेगा? और आपसे गलती हो गई है।

 

धनश्री ने कहा कि शादी के पहले साल में ही पता चला गया था। मैंने उसे शादी के 2 महीने बाद ही रंगे हाथों पकड़ लिया था। धनश्री का जवाब सुनकर कुब्रा हैरान रह जाती हैं। इसके बाद क्रुबा उन्हें सलाह देती हैं कि वह अपना समय लें और जब उन्हें सही लगे तब इस पर बात करें।

 

यह भी पढ़ें- बैड्स ऑफ बॉलीवुड में समीर वानखेड़े की तरह NCB ऑफिसर बना एक्टर कौन है?

लोगों ने धनश्री को बताया झूठा

धनश्री का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि धनश्री सिंपेथी कार्ड खेल रही हैं और गेम में झूठ बोल रही हैं। जबकि कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

साल 2020 में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री ने शादी की थी। कपल का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। दोनों ने एक -दूसरे को लेकर कई बातें कही है। इस हफ्ते शो से अहाना कुमरा और अनाया बांगर बाहर हो गए।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap