राजकुमार पेरियासामी की फिल्म 'ओम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में धनुष, साई पल्लवी, ममूटी और श्रीलीला महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट का है। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी, जासूसी और राजनीति के एंगल को मुख्य रूप से दिखाया गया है। दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर को '
धुरंधर
' और 'पुष्पा' का कॉकेटल बता रहे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत में एक डिस्केलमर में लिखा है, 'इनमें से कुछ घटनाएं वास्त्व में घटी थीं लेकिन ओम की कहानी दो ऐसे मंदिर शहरों के बीच सेट है', जहां लाल चंदन की तस्करी बड़े पैमाने पर होती है।
इसके लिए विशेष 'ऑर्गनाइज्ड क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट' बनाई जाती है और धनुष इसमें 'D-402' के रूप में शामिल हैं। उनकी पत्नी (श्रीलीला) इस बात से परेशान हैं कि उनके पति का काम ऐसा है कि कोई भी उनके या उनके बेटे के बारे में नहीं जान सकता है।
वहीं ममूटी को स्मगलर और राजनेता के रूप में दिखाया गया है। नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साई एएसपी नित्या रेड्डी की भूमिका में है। धनुष चंदन की तस्करी करने वालों के बारे में पता लगाने के लिए उस गैंग में शामिल हो जाता है। दूसरी तरफ नित्या ऑपरेशन मोल शुरू करती हैं और ट्रेलर खत्म हो जाता है।
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगेगा की सारी कहानी पहले ही रिवील हो गई। राजकुमार एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक हैं जिन्होंने रंगून (2017) से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2024 में उन्होंने अमरन का निर्देशन किया है। ओम उनकी तीसरी फिल्म है।
यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर की तुलना 'धुरंधर' और 'पुष्पा' से हो रही है। ओम इन दोनों फिल्मों से कितनी अलग है? यह देखना दिलचस्प होगा। हाल ही में साई की फिल्म 'रामायण' रिलीज हुई है जिसके दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।