'धुरंधर 2' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने वाली है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। 18 मार्च की शाम से प्रीमियर शो दिखाया जाएगा। प्रीमियर की शुरुआत होने में कुछ ही घंटे बचे हैं।
'धुरंधर 2' की टिकटें धडल्ले से बिक रही है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़ें: 'एस्पीरेंट्स 3' में चमकीं अरुणाचल प्रदेश की टेंगम सलीन, दमदार अभिनय से जीता दिल
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने उड़ाया गर्दा
प्रीमियर शो की एक मिलियन टिकटें बिक गई है। फिल्म के एडवांस बुकिंग की शुरुआत एक हफ्ते पहले हो चुकी है। देश ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा जल्द पार कर लेगी। ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।' धुरंधर 2' का ओपनिंग रिकॉर्ड कई फिल्मों को पीछे छोड़ देगा।
'धुरं'धर 2' ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (129 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'पठान' ( 105 करोड़), 'एनिमल' (101 करोड रुपये का बिजनेस किया था। स्पॉट बुकिंग और आखिरी समय में फिल्म की शूटिंग करने वालों को मिलाकर यह आंकड़ा 200 करोड़ तक पहुंच जाएगा। भारत में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है।
यह भी पढ़ें: 'सरके चुनर तेरी...' गाने पर रकीब आलम ने दी सफाई, पहले लिखे चुके हैं अश्लील गाना
'धुरंधर 2' में ये कलाकार आएंगे नजर
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना का कैमियो रोल है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डैकत का रोल प्ले किया था।