logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सरके चुनर तेरी...' गाने पर रकीब आलम ने दी सफाई, पहले लिखे चुके हैं अश्लील गाना

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना सररके चुनर तेरी सरके को लेकर खूब विवाद हो रहा है। अब इस गाने पर लिरिसिस्ट रकीब आलम ने सफाई दी है।

Raqeeb Aalam and Nora Fatehi

रकीब आलम और नोरा फतेही, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अश्लील गानों को लेकर हमेशा विवाद होता है। कुछ दिनों पहले सिंगर और रैपर बादशाह का गाना 'टटीरी' रिलीज हुआ था। इस गाने की जमकर आलोचना हुई थी। अब नोरा फतेही और संजय दत्ता के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद हो रहा है। गाने के लिरिक्स इतने गंदे है कि सुनने वाले के कान से धुंआ निकल जाए। इस गाने को आप बीच में ही बंद कर देंगे।

 

यह गाना फिल्म 'केडी: द डेविल' का है। इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। गीतकार रकीब आलम की जमकर आलोचना हुई तो उन्होंने इस पूरे विवाद पर रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैसेज इग्नोर करोगे... गोलियां नहीं', गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी धमकी?

रकीब आलम ने दी सफाई

रकीब ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'यह गाना मूल रूप से फिल्म के निर्देशक ने कन्नड़ में लिखा था। मुझ से इस गाने को हिंदी में ट्रांसलेट करने को कहा गया था। मैंने इस फिल्म के 5 गाने लिखें हैं लेकिन इसे लिखने से मैंने मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म के निर्देशक ने मुझसे कहा कि मैं बस हिंदी शब्दों को इसमें फिट कर दूं ताकि वह गाने को अपने हिसाब से लय में बना लें। फिल्म के मेकर्स ने मुझे इस गाने का हिंदी में क्रेडिट भी दे दिया है। मैं इस बारे में उनसे बात करूंगा। मैं जानता हूं कि इस गाने के बोल कुछ ज्यादा ही अश्लील हो गए हैं।' इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है।

 

रकीब आलम ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'ऊ बोलेगा या ऊ ऊ बोलेगा', 'सामी सामी', 'जागो जागो बकरे और 'रिंगा रिंगा' समेत कई गाने लिखें हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं', धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब

'रिंगा रिंगा' है डबल मिनिंग गाना

साल 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियरी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन डैनी बॉयल ने किया था। फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड भी जीता था। इस फिल्म का 'रिंगा रिंगा' गाना रकीब आलम ने लिखा था। इस गाने को अलका याग्निक और इला अरुण ने अपनी अपनी आवाज दी थी। इस गाने में डबल मिनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।  

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें