logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मैसेज इग्नोर करोगे... गोलियां नहीं', गिप्पी ग्रेवाल को गोल्डी बराड़ ने दी धमकी?

पंजाब में मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

Gippy Grewal receives death threats

गिप्पी ग्रेवाल। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पंजाब के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सियासी गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें गोल्डी बराड़ को कथित तौर पर सीधे गिप्पी ग्रेवाल को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। इस खुलासे के बाद राज्य में वीआईपी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर नई बहस छिड़ गई है।

 

वायरल ऑडियो में खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाला व्यक्ति पंजाबी में कहता है, 'हांजी, मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी, मैंने तुझे थोड़े दिन पहले भी मैसेज किया था, पर अब तक कोई जवाब नहीं आया। मेरा मैसेज इग्नोर मत करो। क्योंकि मैसेज तो इग्नोर हो सकता है, पर जब गोलियां बरसेंगी तो उन्हें इग्नोर नहीं कर पाओगे।' हालांकि, पंजाब पुलिस या प्रशासन ने अभी तक इस ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैं पाकिस्तान का नहीं हूं', धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब

 

सुखबीर सिंह बादल ने इस धमकी के बहाने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गिप्पी ग्रेवाल हाल ही में उनसे (बादल से) मिलने उनके आवास पर आए थे, जिसके तुरंत बाद सरकार ने उनकी सुरक्षा हटा ली। बादल ने दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार की सुरक्षा हटाने की जानकारी लीक होने की वजह से ही हमने अपना एक महान कलाकार खोया था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गिप्पी ग्रेवाल के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, संजय दत्त और नोरा के गाने को बताया घटिया

क्या है पूरा विवाद?

गिप्पी ग्रेवाल की हालिया फिल्म 'अकाल: द अनकंकर्ड' भी इन दिनों विवादों के घेरे में है। 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म पर बाबा बख्शीश सिंह सहित कुछ धार्मिक संगठनों ने सिखों के अपमान और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। यह फिल्म 1840 के दशक के पंजाब और महाराजा रणजीत सिंह के निधन के बाद के संघर्ष की कहानी दिखाती है। माना जा रहा है कि फिल्म से उपजे इस विवाद ने भी गैंगस्टरों को मौका दे दिया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें