logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जमील जमाली' से पहले राकेश बेदी निभा चुके हैं ये 5 आइकॉनिक रोल, पहचानना मुश्किल

'धुरंधर 2' में राकेश बेदी के किरदार को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली है। जमील जमाली से पहले उन्होंने कई दमदार रोल निभाएं हैं।

rakesh bedi

राकेश बेदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के लीड ही नहीं साइड कैरेक्टर्स को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

 

'धुरंधर 2' में सबसे ज्यादा तारीफ राकेश बेदी को मिली है। उन्होंने इस फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया है। फिल्म से उनके क्लिप जमकर वायरल हो रहे हैं और दर्शक उन्हें लेजेंड बता रहे हैं। वह सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन उन्हें अब सक्सेस मिला है। हम आपको राकेश बेदी के उन किरदारों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद आइकॉनिक थे।

 

यह भी पढ़ें: 'गलत तरीके से छुआ', मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप

राकेश बेदी के आइकॉनिक रोल

तिरंगा

 

साल 1993 में फिल्म 'तिरंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म राज कुमार और नाना पाटेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म में राकेश बेदी ने 'खबरीलाल' का रोल प्ले किया था जो पुलिस का खबरी था। उनके स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया था। वह हर जानकारी को एक न्यूज एंकर की तरह धीरे-धीरे पढ़कर बताते थे।

 

 

श्रीमान श्रीमती

 

1994 में दूरदर्शन पर टीवी सीरियल 'श्रीमान श्रीमती' रिलीज हुआ था। इस सीरियल में राकेश बेदी ने प्रेमा शालिनी (अर्चना पूरन सिंह) के पति दिलरूबा का किरदार निभाया था। दिलरुबा के किरदार में उन्होंने अपनी अदाओं से जान डाल दी थी। उनका हाथों को रखने का स्टाइल और पैरों में नेल पेंट लगाना काफी पॉपुलर हुआ था।

 

 

ये जो है जिंदगी

 

'ये जो है जिंदगी' एक आइकॉनिक सिटकॉम शो था जिसमें एक शादीशुदा कपल रंजीत और रनू हैं। रेनू का छोटा भाई राजा है जो बेरोजगार है। राजा का रोल राकेश बेदी ने निभाया है। उन्हें अब देखकर पहचान पाना मुश्किल है।

 

 

भाभी जी घर पर हैं

 

'भाभी जी घर पर हैं' एक पॉपुलर टीवी सीरियल है। इस शो में राकेश बेदी ने भूरे लाल का रोल प्ले किया था जो अंगूरी भाभी के पिता है। राकेश कुछ ही एपिसोड में नजर आए लेकिन दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 के सेट पर चोटिल थे अर्जुन रामपाल, डॉक्टर सनी गए थे इलाज करने मिली फिल्म

 

 

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

 

इस फिल्म में राकेश बेदी का एक छोटा सा शार्ट है जिसमें वह पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं। इस ऑफिसर को डकार आने की समस्या होती है। उनके इस सीन से आदित्य धर बेहद खुश हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं आपको पे बैक करूंगा। यह बात खुद राकेश बेदी ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। उरी के बाद उन्हें 'धुरंधर' ऑफर हुई।

 

 

इस फिल्म के पहले पार्ट में वह साइड कैरेक्टर की तरह नजर आए थे। इस फिल्म के सीक्वल में दर्शकों के लिए सबसे ट्विस्ट ही वहीं लेकर आते हैं। 'धुरंधर 2' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। जमील जमाली के रोल में उनका कोई मुकाबला नहीं है।

Related Topic:#धुरंधर

और पढ़ें