logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' में बने थे साइड हीरो, अब सीक्वल में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Dhurandhar 2

'धुरंधर 2' पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के मेकर्स का दावा है कि 'धुरंधर' में डबल ऐक्शन और जबरदस्त थ्रिलर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की कहानी दो हिस्सों में चलेगी। पहले पार्ट में हमजा ल्यारी पर अपना कब्जा जमाता है और उसके साथ हमजा के जसकीरत सिंह बनने की कहानी को दिखाया जाएगा।

 

इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन मुख्य भूमिका में हैं। 'धुरंधर 2' का प्रीव्यू देखने के लिए लोगों का तांता लगा है। हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें 'धुरंधर 2' में ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला है।

 

यह भी पढ़ें: '3 साल पहले कन्नड़ में शूट हुआ था', 'सरके चुनर' के मेकर्स पर भड़कीं नोरा फतेही

'धुरंधर 2' में इन 5 कलाकारों ने दिखाया दम

संजय दत्त

 

संजय दत्त ने फिल्म में एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया था। उन्होंने ईमानदार पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के सेकंड हाफ में उन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिला था। इस बार सीक्वल में उन्हें ज्यादा देखने को मौका मिलेगा। फिल्म के ट्रेलर में भी संजय दत्त के लंबे सीन्स दिखाए गए थे।

 

अर्जुन रामपाल

 

अर्जुन रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल का रोल निभाया था। उनका किरदार भले ही छोटा था लेकिन दमदार था। उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है।

 

सारा अर्जुन

 

'धुंरधर' में सारा अर्जुन ने यालिना जमाली का किरदार निभाया था। यालिना के रोल में सारा ने कमाल कर दिया था। फिल्म के अगले पार्ट में यालिना का रोल ज्यादा पावरफुल होने वाला है। इसकी एक झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। सारा की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड, जल्द 200 Cr के क्लब में होगी शामिल

 

आर माधवन

 

आर माधवन ने फिल्म में अजय सान्यल का रोल निभाया था। अजय सान्यल ने हमजा को पाकिस्तान के ल्यारी भेजने का फैसला किया था। दर्शकों को उम्मीद है कि आर माधवन को ज्यादा देर तक देख सकते हैं।

 

राकेश बेदी

 

राकेश बेदी ने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया था। वह राजनेता के रोल में नजर आए थे। उनकी ऐक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। फिल्म के सीक्वल में वह ज्यादा दमदार अंदाज में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय खन्ना एक बार फिर रहमान डकैत के रोल में नजर आएंगे। उनका कैमियो रोल होगा। फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय को सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली थी।

 


और पढ़ें