logo

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' के डायरेक्टर ने नहीं दी एक भी फ्लॉप, कम बजट में कमाया साल भर का मुनाफा

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ हो रही है।

aditya dhar

आदित्य धर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में कलाकारों की ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि अक्षय खन्ना के आगे सभी सितारे फीके पड़ गए। सोशल मीडिया पर सिर्फ अक्षय के शानदार ऐक्सप्रेशन और ऐक्टिंग की बातें चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

 

आदित्य धर इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों की कहानी लिखी हैं। कुछ फिल्मों का भी निर्माण किया है और निर्देशन भी किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने आज तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें- विक्की कैटरीना की जूता छुपाई पर हुआ था बड़ा झगड़ा, कैसे सुलझा था मामला?

आदित्य धर ने 'उरी' से किया था डेब्यू

आदित्य ने बतौर निर्देशक फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए आदित्य को बेस्ट डायरेक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म की कहानी भी आदित्य ने ही लिखी थी।

 

आदित्य की फिल्म 'उरी' का बजट 44 करोड़ रुपये था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 70.94 करोड़ की कमाई की थी। विक्की की फिल्म ने भारत में  289.68 करोड़ का बिजनेस किया था और वर्ल्डवाइड 342 करोड़ का कलेक्शन किया था।

स्क्रीन राइटर भी हैं आदित्य

आदित्य ने 'आर्टिकल 370', 'धूम धाम', 'बारामूला' और 'धुरंधर' की कहानी लिखी है और इन सभी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। आदित्य बहुत ही टैलेंटेड हैं। उन्होंने 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाले ए दिल', 'डैडी कूल' और 'फिर' फिल्म के कई गाने लिखें हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में रहमान डकैत से लेकर असलम खान तक, कितने रियल हैं पांचों कैरेक्टर?

देशभक्ति के नाम पर बनाए करोड़ों रुपये

 6 साल के बाद आदित्य ने 'धुरंधर' का निर्देशन किया है। 'उरी' की तरह इस फिल्म की स्टोरीलाइन भी देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी की शुरुआत कंधार हाईजैक से शुरू होती है जहां सरकार को बंधकों को छुड़वाने के लिए तीन आतंकियों की रिहाई करना पड़ता है। यही से कहानी की शुरुआत होती है। आईबी चीफ अजय सान्याल पाकिस्तान से बदला लेना चाहता है और इसलिए ऑपरेशन धुरंधर को हरी झड़ी देता है। 'धुरंधर' का बजट 140 करोड़ रुपये है। फिल्म ने भारत में 150 करोड़ का कलेक्शन है और वर्ल्डवाइड 193 करोड़ रुपये  का बिजनेस किया है। मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। फिल्म का सेकंड पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap