logo

ट्रेंडिंग:

'धुरंधर' के हिट गाने लिखने वाले शाश्वत सचदेव कौन हैं?

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म के गाने दर्शकों की जुबां पर चढ़ गए है। क्या आप इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के बारे में जानते हैं?

ranveer singh and Shashwat Sachdev

रणवीर सिंह और शाश्वत सचदेव, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुंरधर' की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में कलाकारों की दमादार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'धुरंधर' का टाइटल ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

 

फिल्म का 'गहरा हुआ', 'इश्क जलाकर कारवां', 'रन डाउन इन सिटी- मोनिका', 'रंबा' हो सभी गानों को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के गाने ऐसे है जिसे आप जल्दी भूलेंगे नहीं। फिल्म में अरबी सॉन्ग fa9la सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कलाकारों की एंट्री पर भी 90s के हिट गानों का इस्तेमाल किया गया है। ये सभी चीजें फिल्म को आम से खास बनाने का काम करती है। इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव हैं। शाश्वत को 'उरी:सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 'फिल्लौरी', 'वीरे दी वेडिंग', 'आर्टिकल 370', 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' समेत कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

 

यह भी पढ़ें- कौन थे रॉब रेनर, जिनकी घर में मिली लाश? पत्नी की भी हो गई मौत

म्यूजिक का उभरता नाम है शाश्वत सचदेव

शाश्वत उभरता हुआ नाम है। उन्होंने आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का 'गफूर' गाना कंपोज किया था। इस गाने पर जमकर रील्स बनी थी। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के कैची म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 'धुरंधर' में उनके काम की खूब चर्चा हो रही है। यहां तक पहुंचने के लिए शाश्वत ने कड़ी मेहनत की है। उनके बारे में थोड़ा और करीब से जानते हैं।

कैसे हुई करियर की शुरूआत?

शाश्वत का जन्म जयपुर में हुआ है। उन्होंने 3 साल की उम्र से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली। शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ वेस्टर्न म्यूजिक में भी उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी। पढ़ाई से ज्यादा उनका मन संगीत में लगता था। उन्होंने लॉ की पढ़ाई की लेकिन संगीत को अपना करियर चुना।

 

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में रणवीर सिंह संग 20 साल छोटी सारा अर्जुन को क्यों किया गया कास्ट?

 

साल 2011 में वह हॉलीवुड चले गए और वहां कई म्यूजिशियन के साथ काम किया। 2016 में वह भारत लौट आया और 2017 में बतौर म्यूजिक कंपोजर 'फिल्लौरी' में काम किया। 'वीरेवेडिंग' (2018) में 4 गाने कंपोज किए थे। 2019 में वह आदित्य धर की फिल्म 'उरी:सर्जिकल स्ट्राइक' का 'छल्ला', और 'जिगरा' जैसे गाने गाए। इस फिल्म में शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक देने के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह 'अटैक: पार्ट 1', 'तेजस', 'किल', 'सिलेक्शन डे' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आए।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap