logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिना शादी 2 बच्चे, कौन हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला जिनसे की सगाई?

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है। कपल ने हाल ही में यह खुलासा किया है।

Arjun Rampal engagement with Gabriella Demetriades

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स, Photo Credit: Arjun Rampal Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

 आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सुर्खियों में है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म गदर काट रही है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई है।  कमाई के मामले में फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। फिल्म के कलाकारों की धुआंधार ऐक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस बीच फिल्म के अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है।

 

उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली है। साल 2018 में कपल ने डेट करना शुरू किया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'किस किस को प्यार करूं-2' मूवी की हिरोइन वरीना हुसैन कौन हैं?

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड से की सगाई

अर्जुन और गैब्रिएला हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। पॉडकास्ट में कपल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात की। पॉडकास्ट में गैब्रिएला बोलती हैं, 'हमारी शादी नहीं हुई है लेकिन कौन जानता है ये?' इस अर्जुन बोलते हैं, 'हमारी सगाई हो गई है। हम ये आपके शो में रिवील कर रहे हैं।'

 

अर्जुन और गैब्रिएला के 2 बेटे हैं। जब ग्रैबिएला ने अर्जुन के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी तो उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था क्योंकि अर्जुन ने शादी नहीं की थी।

 

यह भी पढ़ें- धुरंधर को बताया था थकाऊ फिल्म, कौन हैं चर्चा में आईं अनुपमा चोपड़ा?

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स?

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स पेशे से फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। गैब्रिएला ने बॉलीवुड फिल्म सोनाली केबल और तेलुगू और तमिल फिल्म ओपिरी में काम किया है। वह अपना क्लोदिंग ब्रैंड लेबल डीमी चलाती है। इसके अलावा वह VRTT Vintage नाम के प्लेटफॉर्म की को-ओनर भी हैं। गैब्रिएला से पहले अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी की थी जिनसे उनका तलाक हो गया है। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं।

 

 


और पढ़ें