logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नोटबंदी से लेकर आंतकी साजिश तक, 'धुरंधर द रिवेंज' में क्या-क्या दिखा?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ कर रहे हैं।

Dhurandhar

धुंरधर फिल्म, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार खत्म हुआ और धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। धुरंधर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आदित्य धर ने साढ़े तीन महीने बाद अब धुरंधर का सीक्वल रिलीज कर दिया है। 

 

धुरंधर द रिवेंज को लेकर धुरंधर की सफलता के बाद बहुत ज्यादा क्रेज है। दर्शकों की दीवानगी को देखते हुए 24 घंटे शो चलाए जा रहे हैं। इस बार धुरंधर फिल्म में साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश, सारा अर्जुन भी शामिल हैं, जिससे क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। पिछली बारि फिल्म को सिर्फ हिंदी में ही रिलीज किया गया था लेकिन इस बार इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: '3 साल पहले कन्नड़ में शूट हुआ था', 'सरके चुनर' के मेकर्स पर भड़कीं नोरा फतेही

'धुरंधर द रिवेंज' की स्टोरी

धुरंधर द रिवेंज की कहानी जसकीरत सिंह रांगी से शुरू होती है। उसकी लाइफ में ऐसा क्या था जिसने उसे किलिंग मशीन बना दिया। जसकीरत की कहानी एक बड़ा बदला है। जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है। इस बदले के चक्कर में वह जेल भी पहुंच जाता है जहां उसकी मुलाकात अजय सान्याल से होती है। इसके बाद अजय सान्याल उसे पाकिस्तान एक मिशन पर भेजता है। 

ल्यारी में क्या हुआ?

जसकीरत का बैकग्राउंड दिखाने के बाद एक बार फिर फिल्म को फोकस ल्यारी पर आ जाता है। जहां जसकीरत हमजा बनकर निकला है। इस पोर्शन में हमजा की ताकतों को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वह जमील जमाल, एमपी चौधरी, मेजर इकबाल और उजैर बलोच से खेलता है। हालांकि, इंटरवल के बाद एक ऐसे किरदार की एंट्री होती है जो हमजा और जसकीरत यानी फिल्म के हीरो की सच्चाई जानता है। 

भारत की समस्याएं

इस फिल्म में सिर्फ पाकिस्तान और ल्यारी ही नहीं बल्कि भारत की दिक्कतों को भी दिखाया गया है। पंजाब में ड्रग्स की समस्या, अलगाववादी आंदोलनों को मिलती फंडिंग, नेपाल-उत्तर प्रदेश के रास्त भारत में नकली करंसी का खेल भी दिखाया गया है। इस कहानी में आपको फिल्म को रियल लाइफ से जोड़ने वाले कई पल मिल जाएंगे। इस फिल्म में कई रियल लाइफ घटनाओं का भी जिक्र है, जिसके लिए यह फिल्म सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की आलोचना का सामना भी कर रही है। हालांकि, इस फिल्म का देखने में दर्शकों को खूब मजा आ रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने तोड़ा इन 3 फिल्मों का रिकॉर्ड, जल्द 200 Cr के क्लब में होगी शामिल

आदित्य धर का शानदार काम

धुरंधर फिल्म के लिए आदित्य धर की जमकर तारिफ हो रही है। डायरेक्टर आदित्य धर ने इसके दोनों भागों की शूटिंग एक साथ पूरी कर ली थी। फिल्म के चैप्टर फॉरमेट को देखते हुए कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि धुरंधर फिल्म को एक वेब सीरीज के तौर पर बनाया गया था, जिसे दो पार्ट्स में सिनेमाघर में रिलीज किया गया है। आदित्य धर का कमार धुरंधर द रिवेंज में भी देखने को मिला। बेहतरीन कहानी और स्क्रीनप्ले के लिए उनकी तारीफ हो रही है।

Ranveer Singh

 फिल्म में दर्शक करीब 4 घंटे तक सिनेमाघर में ही जमे रहे। दर्शक फिल्म देखकर काफी खुश हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर आदित्य धर की इस फिल्म की रिसर्च को लेकर भी कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं। अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी पिछली फिल्म की तरह इस फिल्म में भी बेहतरीन काम किया है। संजय दत्त और रणवीर सिंह की एक्टिंग पर लोग फिदा हो गए हैं। 


और पढ़ें