बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन के साथ काम करने का अनुभव बताया है। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट को कई लोग पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि यह फिल्म प्रमोशन का नया तरीका हो सकता है। आइए जानते हैं दीया मिर्जा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
दीया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'उसके साथ काम करना डरावने सपने जैसा है, न बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड अलग ही लेवल का, बिल्कुल आक्रमक कैरेक्टर।' उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया। इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है।
यह भी पढ़ें: रॉबर्ट पैटिनसन से पहले कौन-कौन से स्टार्स निभा चुके हैं जेम्स बॉन्ड का किरदार?
लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट
फैंस का कहना है कि यह आने वाले किसी प्रोजेक्ट की मार्केटिंग का हिस्सा हो सकता है, जिनमें ये दोनों कलाकार नजर आएंगे। ये कोई दोनों के बीच विवाद नहीं बल्कि लोगों का ध्यान खींचने का तरीका है। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खाली कुर्सी लगाई है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ओनकर! नानक देव जी'। अभी तक दोनों ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: 12 साल 'रोडीज' से दूर रहे रघु, अब वापसी, 'खुश कोई नहीं'
वहीं वर्क फ्रंट की बात करे तों दीया मिर्जा के कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह हाल ही में सनी देओल के साथ 'इक्का' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और तिलोत्तमा शोम मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा 2026 में वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी 'तुम्बाड 2', 'सेक्शन 108' समेत कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। अभी तक दीया और नवाजुद्दीन के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ है।