logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12 साल 'रोडीज' से दूर रहे रघु, अब वापसी, 'खुश कोई नहीं'

एमटीवी के शो 'रोडीज रीबर्थ' में रघु राम की दोबारा एंट्री हुई। उन्होंने 12 साल पहले इस शो को छोड़ दिया था। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है।

Raghu Ram

रघु राम, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रघु राम ने 12 साल बाद 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी कर सभी को हैरान कर दिया है। इस बार उनका रोल बिल्कुल अलग है। वह इस शो के पूर्व जज 12 सालों तक थे। 2014 में उनकी मेकर्स के साथ कुछ अनबन हुई थी और इस वजह से अपने भाई राजीव के साथ शो छोड़कर चले गए थे। अब वह 'रोडीज रीबर्थ' में वापसी कर रहे हैं लेकिन इस बार रेगुलर गैंग लीडर के तौर पर नहीं बल्कि एक होस्ट के रूप में नजर आएंगे जिसके पास कुछ स्पेशल पावर होंगे।

 

शो के प्रेस कॉन्फ्रेंस में रघु ने अपने रोल के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने अंडरवर्ल्ड नाम की एक अलग जगह के बारे में बताया जहां वे कंटेस्टेंट्स को ले जाते थे। उन्हें कंटेस्टेंट्स के डर और दर्द से मजा आता है।

 

यह भी पढ़ें: Avengers Doomsday की एडवांस बुकिंग शुरू, मिडनाइट शोज भी बुक, जानिए टिकट प्राइस

'रोडीज रीबर्थ' में हुई रघु राम की एंट्री

रघु ने कहा, 'पूरे सफर के दौरान मैंने किसी से एक शब्द भी नहीं बोला। मेरे पास 'अंडरवर्ल्ड' नाम की एक जगह थी। मैं वहाँ से निकलता था, लोगों को अपने साथ नीचे खींच लाता था और सच कहूं तो मुझे बहुत मजा आता था। नाश्ते में मैं उनके टूटे हुए दिल खाता था, और चाय के साथ उनके आंसू पीता था। इससे मुझे पूरी संतुष्टि मिलती थी। बहुत मजा आता था। मैं ऐसे पलों के लिए ही जीता हूं। मुझे इसकी याद आती है। मुझे इस दर्द की याद आती है। मुझे यह बहुत पसंद है।'

 

 

उन्होंने कहा कि गैंग लीडर्स अपनी टीम को लीड करना जानते हैं। वह किसी के भी आदेश का पालन आंख मूंदकर नहीं करते है। उनका काम उनके लिए चीजों को मुश्किल बनाना और हर कदम पर उन्हें चुनौती देना है।

 

यह भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या ने 34 सालों में बनाई 7 फिल्में, कैसा रहा फैमिली फिल्मों का हाल?

रघु राम की एंट्री से खुश नहीं लोग

 

 

मेकर्स ने शो की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए रघु राम की एंट्री करवाई है लेकिन लोग इस प्रोमो से खुश नहीं है। लोगों का कहना है कि रघु बिल्कुल भी नहीं बदले हैं। वह शो में अतरंगी अंदाज में नजर आए। कुछ लोगों का कहना हैं कि अब रोडीज का वह दौर नहीं है जब लोग रघु को पसंद करते थे।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें