logo

ट्रेंडिंग:

'खून के धब्बे, बेबसी और लाचारी,' पंजाब 95 में ऐसे नजर आए दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म पंजाब 95 का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। फिल्म की कहानी क्या है, किस पर बनी है, आइए जानते हैं।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ Photo credit diljitdosanjh instagram

दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पंजाब 95' का पहला लुक जारी किया है। वह एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक को देखकर आप डर जाएंगे। यह फिल्म दिलजीत दोसांझ की सबसे अवेटेड फिल्म है। पंजाब-95 फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है।

 

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म सिख एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है। वह साल 1995 में लापता हो गए थे। पोस्टर में अभिनेता घायल नजर आ रहे हैं। 120 कट के साथ फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। तस्वीरों को शेयर करते हुए दोसांझ ने अपने कैप्शन में लिखा कि 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं। पंजाब 95।'

 

जसवंत सिंह खालरा ने पंजाब के अमृतसर में एक बैंक के निदेशक थे। पंजाब में उग्रवाद के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस की ओर से सिख युवाओं की हत्या और अंतिम संस्कार से जुड़ी चौंकाने वाले दावे किए थे। इसके बाद उनका अपहरण कर लिया गया था। उनकी मौत आज तक रहस्य बनी हुई है। फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान हैं। इसमें अर्जुन रामपाल और जगजीत संधू भी नजर आएंगे। फिल्म के पहले लुक को देखकर दर्शकों और प्रशंसकों ने फिल्म की बड़ी तारीफ की है। लोग उनके नए लुक को देखकर हैरान हैं। 

 

दिलजीत दोसांझ लुक

फिल्म की तस्वीरों में दिलजीत दोसांझ ने खुद को तीन अलग-अलग लुक में दिखाया गया है। इन तीन तस्वीरों में से पहली में घायल दिलजीत दोसांझ एक साधारण कुर्ता और पगड़ी पहने छोटे से कमरे की कच्ची फर्श पर बैठे नजर आए। दूसरी तस्वीर में उनका चेहरा खून से लथपथ और चोटिल दिखाई दिया। जो दर्शकों को हैरान कर रहा है। तीसरी तस्वीर में दोसांझ दो बच्चों के साथ पोज देते नजर आए।

कब है रिलीजिंग डेट
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने ‘पंजाब 95’ के प्रोड्यूसर को फिल्म में 120 कट करने का निर्देश दिया था। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला, अभिषेक चौबे और हनी त्रेहान हैं। दिलजीत दोसांझ फिल्म में अपना रोल निभा रहे हैं। जो जसवंत सिंह खालरा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

फिल्म की कहानी

फिल्म में उनके जीवन के जरूरी पलों को दिखाया जाएगा। जिसमें उनके संघर्ष, उनके परिवार और उनके समुदाय के साथ उनके संबंधों को दिखाया जाएगा। फिल्म के प्रोड्यूसर हनी त्रेहान ने कहा है कि यह फिल्म एक महत्वपूर्ण कहानी है जो आज के समय पर भी आधारित है। उन्होंने कहा है कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने जसवंत सिंह खालरा की भूमिका को खूब संजीदगी से निभाया है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। 

Related Topic:#Diljit Dosanjh

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap