logo

ट्रेंडिंग:

26 साल की शादी, 3 बच्चे, अब निरहुआ बोले, 'बीवी से कभी प्यार नहीं कर पाया'

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने बताया कि उन्होंने 26 साल की शादी में अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं किया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Dinesh Lal nirahua

पत्नी मंशा देवी के साथ दिनेश लाल निरहुआ, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी मंशा देवी के साथ हुई है। निरहुआ तीनों बच्चों के पिता हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ बहुत कम देखा जाता है। उनकी पत्नी मंशा देवी लाइमलाइट से दूर रहती हैं। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में निरहुआ ने पत्नी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

 

इंटरव्यू में निरहुआ ने बताया कि उनकी शादी किन हालातों में हुई थी। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन करवा दी। मैं कहता रहा कि मुझे कुछ करने दीजिए। मुझे कुछ बनने दीजिए। मुझे इस बात का मलाल हमेशा रहेगा। जीवनसाथी वह होना चाहिए जिससे आप प्रेम करें। मेरे साथ यह नहीं हो पाया।'

 

यह भी पढ़ें: 11000 Cr की संपत्ति, दर्द में काम करता है, गोविंद ने किस स्टार की तारीफ की?

निरहुआ को नहीं हुआ पत्नी से प्यार

निरहुआ ने Digital Commentary से कहा, 'मैंने अपने बच्चों को बताया कि मुझे उनकी मां से कभी प्यार नहीं हो पाया। मैंने अपनी पत्नी से भी यह कहा कि है मुझे उनसे प्रेम नहीं हुआ। हां वह फर्ज है कि मां-बाप ने शादी करवा दी तो निभा रहा हूं। मुझे इस बात का गिल्ट होता है। इसलिए मैं अपने बच्चों के साथ ये कभी नहीं करूंगा। मैं उनसे कभी नहीं कहूंगा कि तुम्हें ऐसा करना है। उनसे जबरदस्ती नहीं करूंगा।'

तीन बच्चों के पिता हैं निरहुआ

निरहुआ के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटे हैं जिसमें से एक नाम आदित्य और दूसरे का नाम अमित है और बेटी अदिति हैं। निरहुआ ने बताया कि उनका बड़ा बेटा डायरेक्शन की पढ़ाई कर रहा है। छोटे बेटे को ऐक्टिंग पसंद है। मैं अपने बच्चों पर किसी चीज को थोपूंगा नहीं। मुझे लगता है कि उनकी जिस चीज में दिलचस्पी है उसे ही अच्छे से करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ‘द ब्लफ’ रिव्यू: एक्शन में छाईं प्रियंका, मगर कहानी में नहीं दिखा कोई दम

निरहुआ का आम्रपाली दुबे संग जुड़ता है नाम

निरहुआ हाल ही में पहली बार अपनी पत्नी मंशा देवी के साथ घर की गृह प्रवेश पूजा में नजर आए थे। निरहुआ के भाई इंद्रजीत यादव ने फैमिली फोटो शेयर की थी। उनका नाम अक्सर आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता है। दोनों की सीक्रेट वेडिंग का दावा भी किया गया था। हालांकि निरहुआ और आम्रपाली दोनों ने इन खबरों को गलत बताया है।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap