logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं करोड़पति सिंगर तलविंदर जिन्हें डेट कर रही हैं दिशा पाटनी?

दिशा पाटनी हाल ही में तलविंदर सिंह के साथ नजर आईं। वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं।

disha and talwiinder

दिशा पाटनी और तलविंदर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें दोबारा प्यार मिल गया है। उन्हें कृति सेनन की बहन नूपुर की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए।

 

दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा में है। तलविंदर ने अभी तक लोगों को अपना चेहरा नहीं दिखाया है। वह चेहरे पर हमेशा पेंट लगाए हुए नजर आते हैं।

 

यह भी पढ़ें- Shark Tank में क्या बता रहा था 'फर्जी डॉक्टर' जो जमकर लगी लताड़?

तलविंदर का हाथ थामे नजर आईं दिशा

स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन की शादी में तलविंदर भी पहुंचे थे। शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि तलविंदर कौन हैं जिन्हें दिशा पाटनी डेट कर रही हैं।

कौन हैं पंजाबी सिंगर तलविंदर?

तलविंदर सिंगर पंजाबी सिंगर, म्यूजिशियन और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म 1997 में पंजाब के तरन तारन में हुआ था। उन्हें हिप-हॉप आर एंड बी ट्रैप जैसे म्यूजिक के लिए जाना जाता है। तलविंदर की फैन फॉलोइंग भारत ही नहीं विदेशों में भी हैं। उन्होंने साल 2024 में अपना पहला एल्बम 'मिसफिट' रिलीज किया था।

 

यह भी पढ़ें- 5 साल से बेटे अहान को नहीं मिला काम, सुनील शेट्टी का छलका दर्द

 

दुआ लिपा और जी ईजी जैसे अंतरराष्ट्रीय कलाकरों के साथ ओपनिंग एक्ट किया। उन्होंने साल 205 में लोलापालूजा इंडिया 2025 में परफॉर्मेंस भी दिया था। उन्हें इंस्टाग्राम पर 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। तलविंदर ने अभी तक दुनिया को अपना चेहरा नहीं दिखाया है। तलविंदर से पहले दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा हुआ था।

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' है। इस फिल्म में दिशा के साथ शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।  इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।

 


 

 

 


और पढ़ें