logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Shark Tank में क्या बता रहा था 'फर्जी डॉक्टर' जो जमकर लगी लताड़?

रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 5' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में फर्जी डॉक्टर पहुंचा जिसे शार्क्स ने खूब फटकार लगाई।

shark tank india 5

अनुपम मित्तल और मोहन दास, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हम लोगों ने इंस्टाग्राम पर ऐसी कई रील्स देखी होगी जिसमें त्वचा, बालों को लेकर घरेलू उपाय बताए जाते हैं। साथ ही ये लोग दावा करते है कि इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। खासतौर जो अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाते हैं उन पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

 

हमें अपनी गलती का एहसास तब होता है जब ये लोग फर्जी निकलते हैं या फिर इन प्रोडक्ट्स से होने वाली परेशानियों का सोशल मीडिया पर करते हैं। ऐसा ही कुछ शार्क टैंक इंडिया के लेटेस्ट एपिसोड में हुआ।

 

यह भी पढ़ें- क्या हेमा मालिनी और सनी के बीच सबकुछ ठीक है? रिश्तों पर बोलीं ड्रीम गर्ल

शार्क टैंक में पहुंचा फर्जी डॉक्टर

'शार्क टैंक इंडिया' में एक डॉक्टर पहुंचा। उसने अपने बिजनेस के लिए 1% की इक्विटी पर 1 करोड़ रुपये की मांग की। शार्क्स ने उसे 'फ्रॉड' बताया है। इतना ही नहीं टेलीविजन पर उसकी सच्चाई भी बताई। अगर आप इंस्टाग्राम पर हैं तो आपने भी कभी मनोज दास का पेज देखा होगा। मनोज खुद को नेचुरोपैथी, अरोमाथेरेपिस्ट का डॉक्टर बताते हैं। वह Lewisia Wellness के फाउंडर हैं। वह अपनी वेबसाइट पर स्किनकेयर और हेयरकेयर के प्रोडक्ट्स को बेचते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें- 5 साल से बेटे अहान को नहीं मिला काम, सुनील शेट्टी का छलका दर्द

शार्क्स ने फर्जी डॉक्टर को लगाई फटकार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुपम मित्तल और बाकी शार्क्स मनोज दास की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बिजनेसमैन अमन गुप्ता ने मनोज को फ्रॉड बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पता नहीं मैं बता देता हूं कि अरोमाथेरेपिस्ट कोई डॉक्टर नहीं होता है।

 

स्नैपडील के फाउंडर करण बहल ने कहा कि आप कैसे दावा कर सकते हो कि सभी प्रकार की बीमारियों को ठीक कर सकते हो? आपको पता भी है लोगों को कौन-कौन सी बीमारी होती है? आप सिर्फ लोगों को भावनाओं के साथ खेल रहे हो। नमिता थापर ने कहा कि आप जो कर रहे हो वह गलत है। अगर आप यही करना चाहते हैं तो आपका कर्मा देख रहा है।

 

 


और पढ़ें