logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हॉलीवुड में छाने को तैयार दिशा पाटनी, फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज

दिशा पाटनी की फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है जिसमें वह ऐक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।

disha patani

दिशा पाटनी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री दिशा पाटनी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपना कदम रखा है। प्रियंका, दीपिका और आलिया के बाद दिशा बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार है। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर ने तहलका मचा दिया है। वह जबरदस्त ऐक्शन करते हुए नजर आ रही हैं। 

 

दिशा को नए अंदाज में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। अभी फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: बहू आलिया भट्ट से किस बात पर होती है तू तू मैं मैं? सास नीतू कपूर ने दिया जवाब

'द पोर्टल ऑफ फोर्स' का ट्रेलर रिलीज

इस फिल्म की कहानी लाडो ओखोटनिकोव ने लिखी है। द पोर्टल ऑफ फोर्स एक रहस्यमयी दुनिया में ले जाता है। इसमें दो पक्षों को दिखाया गया है। एक पक्ष दुनिया के नियम और उसका संतुलन बनाए रखने की बात करता है और दूसरा पक्ष इन चीजों के विपरीत बात करता है। इन दोनों के बीच में दिशा का किरदार है। वह फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

दिशा का किरदार जेसिका दोनों के बीच में फंसा है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जेसिका अपनी शक्ति को पहचानने को कोशिश कर रही हैं। वह ट्रेलर में कुछ ही सेकेंड के लिए नजर आई है लेकिन बेहद प्रभावी लग रही हैं। वह दमदार ऐक्शन सीन करते हुए दिख रही हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार थे ये कलाकार, पैसों के लिए बी ग्रेड फिल्में तो कभी छोटे-मोटे रोल्स किए

 

इस फिल्म में दिशा के साथ केविन स्पेसी, डॉल्फ लुंडग्रेन और टायरेस गिब्सन जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म के ट्रेलर पर दिशा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं लंबे समय से इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रही थीं। पहली इंटरनेशनल मूवी में काम करना मेरे लिए शानदार अनुभव था। अलग-अलग देशों के कलाकारों के साथ काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला है।

Related Topic:#Disha Patni

और पढ़ें