logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुपरस्टार थे ये कलाकार, पैसों के लिए बी ग्रेड फिल्में तो कभी छोटे-मोटे रोल्स किए

इंडस्ट्री में बहुत कम ऐसे स्टार्स हैं जो अपने स्टारडम को संभाल पाते हैं। हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें बाद में काम मिलना बंद हो गया।

rajesh khanna , rahul roy and govinda

राजेश खन्ना, राहुल रॉय और गोविंदा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

हिंदी सिनेमा में हर कलाकार अपना नाम बनाने के लिए आता है। इसमें से कुछ ही लोग अपने इस सपने को पूरा कर पाते हैं। हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बता रहे हैं जो अपने समय में दर्शकों के दिलों पर राज करते थे लेकिन शौहरत की इस चकाचौंध में बाद में खो गए। इन स्टार्स को इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल हो गया।

 

एक दौर था जब इंडस्ट्री में काका यानी राजेश खन्ना के नाम का सिक्का चलता था। उनके घर के बाहर प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी रही थी। राजेश खन्ना अपनी शोहरत को संभाल नहीं पाए। बाद में एक ऐसा समय आया जब उन्हें काम मिलना बंद हो गया। सिर्फ राजेश खन्ना ही नहीं कई ऐसे सितारे जो स्टारडम का फेम संभाल नहीं पाए। इस लिस्ट में गोविंदा, राहुल रॉय, मिथुन चक्रवर्ती का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' पहले दिन पिटी, रणबीर कपूर की बहन की थी डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड में इन सुपरस्टार्स को नहीं मिला काम

राजेश खन्ना

 

70 के दशक में राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार थे। फैंस उन्हें प्यार से काका कहकर बुलाते थे। 90 के दशक के बाद उनकी फिल्मों फ्लॉप होने लगी थी। उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था। पैसों की कमी को पूरी करने के लिए उन्होंने 2008 में बी ग्रेड फिल्म 'वफा: ए डेडली लव स्टोरी' में काम किया था। 

 

राहुल रॉय

 

90 के दशक में अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म 'आशिकी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। कुछ फिल्में हिट हुई तो कुछ फ्लॉप हुई थी। बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। उनका हाल ही में एक रील भी वायरल हुआ था। इस रील को देखने के बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने बताया कि पैसे की तंगी की वजह से वह रील बना रहे हैं। उन्हें लोगों का कर्ज देना है।

 

यह भी पढ़ें: अमीषा ने यंग ऐक्ट्रेसेज की खोली पोल, बताया कैसे चलता है पैसे और फेक पीआर का गेम?

 

गोविंदा

 

गोविंदा 90 के दशक में हीरो नबंर वन थे। उन्होंने अपने डांस और कॉमिक टाइमिंग से लोगों को दीवाना बना दिया था। गलत फिल्मों को चुनने और राजनीति की वजह से उनका फिल्मी करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने कुछ फिल्मों में सपोर्टिंग रोल भी किया लेकिन नहीं चले। अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों ने साइडलाइन कर दिया। उन्हें लोगों ने काम देना बंद कर दिया है। हाल ही में गोविंदा एक स्कूल में बतौर चीफ गेस्ट नजर आए थे।

 

मिथुन चक्रवर्ती

 

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी 180 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो गई। मिथुन को जब फिल्में फ्लॉप होने लगी थी तो उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था। 2005 में उन्होंने दोबारा कमबैक किया लेकिन कुछ खास फायदा नहीं हुआ। बाद में मिथुन टीवी शो में बतौर जज काम किया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें