logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉलीवुड में एक नाम से बनी 5 फिल्में, पांचों रही हिट

1979 में अमोल पालेकर की सुपरहिट फिल्म रिलीज हुई थी। एक ही नाम पर 5 फिल्में बनी है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

amol palekar

अमोल पालेकर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में बनी फिल्मों के नाम पर बाद में भी कई फिल्में बनी हैं। एक नाम वाली फिल्में कभी हिट तो कभी फ्लॉप हुई है। हम आपको बॉलीवुड की उस एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। इस फिल्म में अमोल पालेकर ने मुख्य निभाई थी।

 

यह फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी जिसका नाम 'गोलमाल' था। 'गोलमाल' एक क्लासिक्ल हिट कॉमेडी मूवी है जो आज तक दर्शकों को याद है। इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में आमोल के साथ बिंदिया गोस्वामी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने 'आनेवाला पल जानेवाला है', 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल', 'एक दिन सपने में देखा सपना' सदाबाहर रहे। इसी नाम से बॉक्स ऑफिस 5 फिल्में रिलीज हुई है। इस लिस्ट में निर्देशक रोहित शेट्टी की पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' है। 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की अब तक 4 फिल्में रिलीज हुई है।

 

यह भी पढ़ें: 'लोग असली दोस्तों को भूल जाते हैं', शाहिद संग अनबन पर अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी

एक ही नाम पर बनी 5 फिल्में

साल 2006 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल फन अनलिमिटेड' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी जिसमें अजय देवगन , अरशद वारसी, तुषार कपूर और शरमन जोशी लीड रोल में थे।

 

गोलमाल रिटर्न्स

 

यह फिल्म गोलमाल का सीक्वल थी जिसमें अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में थीं। फिल्म में अजय और करीना की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शको का दिल जीत लिया।

 

गोलमाल 3

 

2017 में फिल्म 'गोलमाल 3' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। 

 

यह भी पढ़ें: 'दोबारा शादी नहीं करूंगी, अकेले रहूंगी', आकांक्षा ने बताया तलाक के बाद का प्लान

 

गोलमाल 4

 

रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में अजय के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें