logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'द्दश्यम 3' का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर से ज्यादा चमके जयदीप अहलावत

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द्दश्यम 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ajay Devgn and  Jaideep Ahlawat

अजय देवगन और जयदीप अहलावत, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

क्राइम थ्रिलर सस्पेंस फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक सवाल से होती है। मीरा देशमुख (तब्बू) मुराद अली से एक सवाल पूछती है। वह इसका जवाब देते है कि विजय क्या करेगा। क्या नहीं करेगा? यह तो विजय जानता है। या फिर अल्लाह। इस बार विजय सालगांवकर की राह आसान नहीं होने वाली है। वह अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद को पार कर सकता है।

 

इस बार विजय का सामना क्राइम ब्रांच के नए एसपी से है। इस किरदार को जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। ट्रेलर में वह अजय देवगन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट का है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

 

यह भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क के काफिले पर हमला, 7 राउंड गोलियां चलीं

'दृश्यम 3' ट्रेलर आउट

एक बार फिर अजय विजय सलगांवकर के रोल में वापसी कर रहे हैं। तब्बू भी मीरा देशमुख के रोल में अपने बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए वापस लौटी है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज समेत कुछ नए कलाकार शामिल हुए हैं।

 

 

सालों बार फिर से विजय का केस ओपन हो रहा है। इस बार पुलिस के हाथ कुछ नए और ठोस सबूत लगे हैं लेकिन वह क्या सबूत है। इसके बार में कोई जानकारी नहीं है। मीरा राजपूत अपनी पूरी तैयारी कर रही हैं कि इस बार विजय से बदला लें। वहीं क्राइम ब्रांच का ऑफिसर भी विजय के गुनाह को साबित करने की पूरी कोशिश करता है। इस दौरान विजय और उसका परिवार डरा हुआ नजर आता है।

 

यह भी पढ़ें: 'हम मोम की गुड़िया हैं', प्यार और चाहत के बीच उलझी Lust Stories 3 की कहानियां

 

इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


और पढ़ें