logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या लेजेंड विठाबाई पर बनी है फिल्म 'ईठा'? डायरेक्टर ने विवाद होने पर दी सफाई

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद हो रहा था। अब लक्ष्मण उतेरकर ने फिल्म के टाइटल को लेकर अपनी सफाई दी है।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में लावणी डांसर विठाबाई की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेरकर ने किया है। कुछ समय पहले इस फिल्म के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। विठाबाई के परिवार के लोग भी इस नाम से खुश नहीं थे। जब फिल्म के निर्देशक ने परिवार को आश्वासन दिलाया तब जाकर यह मामला ठंडा हुआ। अब लक्ष्मण उतेरकर ने कहा कि यह फिल्म विठाबाई के जीवन पर आधारित नहीं है।

 

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर लक्ष्मण से पूछा गया कि क्या फिल्म की स्क्रीनिंग विठाबाई के परिवार के लिए भी रखी जाएगी? इस पर डायरेक्टर ने कहा कि यह फिल्म उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई है। यह कहानी उनकी जिंदगी पर लिखी किताब 'तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा' पर बताई गई कुछ घटनाओं से प्रेरित है।

 

यह भी पढ़ें: काबिल फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक का माहौल

'ईथा' में श्रद्धा ने निभाया विठाबाई का रोल

ईथा के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान आयुब, अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा ने मशहूर लावणी डांसर विठाबाई का किरदार निभाया है।

 

View on Instagram

कौन थीं विठाबाई?

विठाबाई महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर और तमाशा कलाकार थीं। उनके पिता भाऊ बापू नारायणगांवरकर खुद तमाशा मंडली चलाते थे। 10 साल की उम्र से विठाबाई ने स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्हें फिल्म मेकर राजकपूर तक ने फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था। उन्होंने अपनी कला को जिंदा रखने के लिए इस ऑफर को ठुकरा दिया था। वह अपनी कला के प्रति समर्पित थी कि उन्हें स्टेज पर ही लेबर पेन शुरू हो गया था और उन्होंने बच्चे को जन्म दिया और खुद पत्थर से अपनी गर्भनाल काटी थी और कुछ ही देर बाद स्टेज पर नाचने लगी थीं। 

 

यह भी पढ़ें: IIFA 2026 में धुरंधर का दबदबा, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर, कौन हैं बेस्ट एक्ट्रेस?

 

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की इससे पहले फिल्म 'छावा' रिलीज आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे।


और पढ़ें