logo

मूड

ट्रेंडिंग:

काबिल फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक का माहौल

फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया। इन्होंने कांटे और काबिल समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया था। संजय गुप्ता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बना हुआ है।

Sanjay Gupta

संजय गुप्ता, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया है। संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उन्होंने कांटे, शूटआउट एट वडाला, काबिल, मुसाफिर और जज्बा जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल बन गया है।

 

संजय गुप्ता ने 57 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। आज सुबह वर्सोवा पुलिस को पता चला कि संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा है कि अभी तक इस घटना में कोई साजिश या गड़बड़ी का संकेत नहीं मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे अभी तक घी भी नहीं मिला', KBC को लेकर सैफ अली खान ने क्यों ली चुटकी?

 

संजय गुप्ता का फिल्मी करियर

संजय ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत 1994 में की थी, जब उन्होंने आतिश: फील द फायर फिल्म का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। फिल्म इंडस्ट्री में वह पहली बार कांटे फिल्म का निर्देशन कर सुर्खियों में आए थे। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। 2004 में उन्होंने मुसाफिर फिल्म का निर्देशन किया।

 

संजय गुप्ता ने अंडरवर्ल्ड पर आधारित शूटआउट एट लोखंडवाला का निर्देशन किया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने अंडरवर्ल्ड के गैंग पर आधारित कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया। इसके बाद संजय गुप्ता ने थ्रिलर फिल्में बनाईं, जिन्होंने दर्शकों के बीच बेहद खास जगह बनाई। संजय गुप्ता ने काबिल फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म के मुख्य किरदार ऋतिक रोशन और यामी गौतम थे, जिनकी एक्टिंग और फिल्म की कहानी को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर भी था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसके बाद संजय गुप्ता ने 2021 में आई मुंबई सागा फिल्म का निर्देशन किया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं यूट्यूब के बड़े स्टार जिनका OTT पर नहीं चला जादू?

सेलेब्स ने जताया शोक

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,'यह चौंकाने वाली और दुखद बात है। मुझे अभी खबर मिली कि प्यारे दोस्त और बेहतरीन निर्देशक संजय गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे। घर पर सिर में चोट लगने की वजह से उनका निधन हो गया।' इसके बाद अशोक ने लिखा, 'वह एक शानदार कहानीकार, जिंदादिल इंसान और सिनेमा के प्रति बेहद जुनूनी थे। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा नुकसान है। दोस्त, तुम्हारी बहुत याद आएगी। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।'

कमाल खान ने अपने एक्स हैंडल पर संजय गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'RIP संजय भाई। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए। हम लगभग हर दूसरे दिन फिल्मों और बॉलीवुड के बारे में बात कर रहे थे। आई लव यू संजय। मैं हर दिन तुम्हें याद करूंगा।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें