logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या PSL में खेलेंगे फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव? जानिए सच

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव पाकिस्तान की क्रिकेट लीग PSL में खेलेंगे। यह खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Agni dev chopra with family

विधु विनोद चोपड़ा, अनुपमा चोपड़ा और अग्नि देव चोपड़ा, Photo Credit: Agni Dev Chopra Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव चर्चा में है। विधु विनोद के बेटे अग्नि का नाम पाकिस्तान की क्रिकेट लीग पीएसएल 2026 से जुड़ रहा है जिसके बाद सोशल मीडिया पर खलबली मची गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के 11वें एडिशन के लिस्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अग्नि देव चोपड़ा भी शामिल हो रहे हैं।

 

उन्हें 6,00,000 पाकिस्तानी रुपये की बेस प्राइस पर रखा गया है। लोग सोशल मीडिया पर अग्नि को ट्रोल कर रहे हैं। अब इस पूरे मुद्दे पर अग्नि देव चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'उम्र के हिसाब से करनी चाहिए मूवी', इमरान खान ने शाहरुख, सलमान को ऐसा क्यों कहा?

अग्नि देव चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए बताया कि वह पीएसएल का हिस्सा नहीं है। यह झूठी खबर है। अग्नि ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे नाम पर टूर्नामेंट को लेकर गलत और फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि मैंने पीएसएल में नाम नहीं जुड़वाया है। मैं अभी पूरी तरह से अमेरिका में अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहा हूं। मैं लंबे समय के लक्ष्यों पर ध्यान दे रहा हूं। सबसे अपील है कि ऐसी गलत खबरें ना फैलाएं और अफवाहों का शिकार ना बनें।'

 

अग्नि की मां और फिल्म क्रिटिक्स अनुपमा चोपड़ा ने भी अपने एक्स पर स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' से चमके सनी देओल, निर्माताओं ने इन फिल्मों में लगाया करोड़ों का दांव

 

कौन हैं अग्रि देव चोपड़ा?

अग्नि देव चोपड़ा पेशे से प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। उन्होंने मिजोरम की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेला था। वह पिछले एक साल से अमेरिका में अपनी क्रिकेटिंग की जर्नी को आगे बढ़ा रहे हैं। वह वहां के प्रीमियर लीग्स में भी खेलते है। उनके पिता विधु विनोद चोपड़ा की गिनती सेक्सेसफुल फिल्ममेकर्स में होती हैं। उन्होंने '12वीं फेल', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'पीके' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें