आज देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त घर पर बप्पा का धूमधाम से स्वागत करते हैं। उनकी पूजा अर्चना करते हैं और आखिर दिन में नम आंखों से विदा करते हैं और अगले साल फिर से आने का वादा करते हैं। हिंदी सिनेमा में भी गणपति बप्पा पर कई गाने बने हैं। ये गाने सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे। ये गाने हर साल गणेश पंडालों, गलियों और घरों में गूंजते हैं। इन्हीं में से एक गाना 'देवा श्री गणेशा' है।
यह गाना फिल्म 'अग्निपथ' का है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा था और अजय अतुल ने अपनी आवाज दी। यह गाना भक्ति भाव से भरा हुआ है जिस हर साल गणपति त्योहार पर बजाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग होने में 5 दिन लग गए थे।
'अग्निपथ' फिल्म निर्देशक करण मल्होत्रा की पहली फिल्म थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा चाहते थे कि गणपति का गाना ऐसा हो जो सिर्फ भक्ति भाव वाला ना हो बल्कि लोगों को ऐसा लगे कि कुछ बड़ा होने वाला है। इसी विजन को लेकर वह म्यूजिक कंपोजर अजय-अतुल के पास पहुंचे। उन्हें 4 घंटे तक फिल्म की पूरी कहानी सुनाई ताकि वह विजय और गणपति के किरदार में जुड़ाव दिखा सके। वह इस गाने को बहुत बड़ा बनाना चाहते थे।
35 फीट की थी गणेश जी की मूर्ति
प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल ने इस गाने को पर्दे पर उतारने का काम किया। उन्होंने एक लंबे खाली ग्राउंड में 100 घरों वाली 60 फीट उंची और 110 फीट लंबी चॉल बनाई थी और उसके बीच में 35 फीट की गणेश जी की विशाल मूर्ति लगाई।
प्रियंका चोपड़ा
ने बताया था कि जब हमने इतने बड़े गणपति को देखा तो हम करीब 2 मिनट के लिए कुछ बोल नहीं पाएं क्योंकि वह इतनी सुंदर थी कि हम हैरान रह गए थे।
इतना ही नहीं गाने की कोरियोग्राफी में चीनी प्रकाश जी ने गणपति पंडाल में लोगों के उत्साह को दिखाया गया था। इस गाने की कोरियोग्राफी कमाल की है। प्रियंका और ऋतिक का डांस गाने में चार चांद लगा देता है। गाने के आखिर में गणपति की मूर्ति पर कुमकुम गिरता है। इस एक सेकंड के सीन को करने के लिए ट्रायल हुए थे लेकिन जब शूटिंग हुई तो एक टेक में हो गया था।