logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Ramayana का गाना 'जय जय राम' रिलीज, राम की भव्यता और सुंदर विजुअल्स ने जीता दिला

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज हो गया है। इस भक्तिमय गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने में भगवान राम के स्वयंवर से लेकर वनवास तक के सफर को दिखाया है।

ranbir kapoor and sai pallavi

रणबीर कपूर और साई पल्लवी, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का क्रेज छाया हुआ है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया है। इस गाने में भगवान राम की भव्य गाथा दिखाई गई है जो मौहल को भक्तिमय कर देती है। गाने के विजुअल्स कमाल के हैं।

 

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मेकर्स ने इस भक्तिमय गीत को रिलीज किया है। 'जय जय राम' गाने में रणबीर कपूर ने भगवान राम के अवतार में दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कभी कभी सेलेक्शन में कमी...', 'बिग बॉस 20' के बोरिंग कंटेस्टेंट्स पर बोले सलमान

दर्शकों को कैसा लगा गाना?

इस गाने को अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल ने गाया है और ए.आर रहमान ने कंपोज किया है। इस गाने में राम सिया के स्वंयवर, शादी से लेकर वनवास तक के सफर की झलक देखने को मिली है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर गाना है। एआर रहमान और रणबीर के कॉम्बो ने कभी निराश नहीं किया। विजुअल्स कमाल के हैं। पूरी उम्मीद है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।'

 

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'विजुअल्स में इस तरह की क्लैरिटी भारतीय सिनेमा में कभी नहीं दिखी। सिनेमा के नए युग की शुरुवात।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हेडफोन लगाकर इस डिवाइन गाने को जरूर सुनें।' 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे और अर्शिफा में हुआ झगड़ा, एक-दूसरे पर जमकर उछाला कीचड़

कब रिलीज होगी 'रामायण'?

सिर्फ विजुअल्स ही नहीं गाने का पोस्टर भी शानदार है। सीता राम की जोड़ी में रणबीर और साई पल्लवी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों पर्दे पर असल में राम सीता जैसे लग रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे और भरत के किरदार में आदिनाथ कोठारी की भी झलक दिखी है। अरुण गोविल ने दशर्थ का रोल प्ले किया है। 

 

 

'रामायण' का पहला भाग 6 नवंबर को आने वाला है। फिल्म के पहले पार्ट में राम के वनवास जाने तक की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म के दूसरे पार्ट में हनुमान की एंट्री होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।

 


और पढ़ें