logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उम्र में सबसे छोटी कमाई में अव्वल, कौन हैं 'ग्लोरी' की यह अभिनेत्री?

क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ग्लोरी' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

glory starcast

ग्लोरी स्टारकास्ट, Photo Credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

पुलकित सम्राट और दिव्येंदु की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ग्लोरी' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी को बॉक्सिंग रिंग के इर्द-गिर्द बुना गया है। इस सीरीज का निर्देशन करण अंशुमान ने किया है। इस सीरीज में 7 एपिसोड है।

 

'ग्लोरी' में पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, आशुतोष राणा, यशपाल शर्मा, सयानी गुप्ता, कश्मीरा परदेसी, सिकंदर खेर मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। सीरीज में जन्नत जुबैर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। भले ही सीरीज में उनका रोल छोटा है लेकिन कमाई के मामले में सबसे आगे है।

 

यह भी पढ़ें: इरफान की मौत के 6 साल बाद फिल्म 'द लास्ट टेनेंट' हुई रिलीज, फ्री में कहां देखें?

जानिए सीरीज के कलाकारों की नेटवर्थ

जन्नत जुबैर- जन्नत जुबैर 24 साल की हैं। उन्होंने सीरीज में गुड़िया का रोल प्ले किया है। उनकी नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये की है। वह पिछले 18 सालों से इंडस्ट्री में ऐक्टिव हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

 

दिव्येंदु शर्मा- दिव्येंदु शर्मा को 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया से पहचान मिली थी। उनकी नेटवर्थ कुल 14 करोड़ रुपये है। शो में उन्होंने लीड रोल प्ले किया है।

 

पुलकित सम्राट- पुलकित सम्राट ने सीरीज में लीड रोल प्ले किया है। उनकी नेटवर्थ 41 से 42 करोड़ रुपये है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

 

सयानी गुप्ता- सीरीज में सयानी गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये है।

 

आशुतोष राणा- आशुतोष राणा ने सीरीज में बॉक्सिंग क्लब के मालिक विज्जू सांगवन का रोल निभाया है। उनकी नेटवर्थ  46 से 55 करोड़ रुपये है।

 

यशपाल शर्मा- यशपाल शर्मा ने सीरीज में खाप पंचायत के मुखिया डांडा का रोल निभाया है। उनकी नेटवर्थ 74.8 लाख रुपये है।

 

यह भी पढ़ें: ग्लोरी में 'भारती भाभी' बनकर छाईं कश्मीरा परदेसी, अक्षय संग कर चुकी हैं काम

'ग्लोरी' की कहानी

सीरीज की कहानी हरियाणा के बॉक्सिंग कोच रघुबीर सिंह के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने की है। अपनी इस जिद्द को पूरा करने के लिए अपने दोनों बेटों देविंदर (दिव्येंदु) और रविंदर (पुलकित सम्राट) को बॉक्सिंग सीखाता है लेकिन उसका सपना पूरा नहीं होता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह हर हद पार करने को तैयार होता है। क्या उसका सपना पूरा होगा? उसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें