logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ग्लोरी में 'भारती भाभी' बनकर छाईं कश्मीरा परदेसी, अक्षय संग कर चुकी हैं काम

नेटफ्लिक्स पर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ग्लोरी' स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में भारती भाभी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री कश्मीरा परदेसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं।

kashmira pardeshi

कश्मीरा परदेसी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ग्लोरी' स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीरीज में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट, जुनैत जुबैर समते तमाम कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज से सबसे ज्यादा सुर्खियां कश्मीरा परदेसी को मिल रही हैं। उन्होंने सीरीज में 'भारती भाभी' का रोल प्ले किया है। 

 

'भारती भाभी' के रोल में उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाया है। लोग जानना चाहते हैं कि 'भारती भाभी' का रोल निभाने वाली अभिनेत्री कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: 'पीछे हटो', फोटोग्राफर्स पर भड़के रणबीर कपूर, वीडियो हुआ वायरल

कौन हैं कश्मीरा परदेसी?

कश्मीरा ने मुख्य रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। वह हिंदी फिल्मों और सीरीज में अभी अपनी पहचान बना रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 2018 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'नर्तशाला' से की थी। 2019 में उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' में काम किया था। इसी साल फिल्म  Rampaat से मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

 

 

2023 में उन्होंने मोहित रैना की सीरीज 'द फ्रीलांसर' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर है। अब वह 'ग्लोरी' में नजर आई हैं। उनके काम की तारीफ हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: '24 घंटे हो गए, मुंबई नहीं पहुंची', वायरल हो गया अमीषा पटेल का पोस्ट

रियल लाइफ में ग्लैमरस हैं कश्मीरा

कश्मीरा रियल लाइफ में भी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1997 को पुणे में हुआ है। इस समय काम की वजह से वह मुंबई में रहती हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशनल टेक्नोलॉजी मुंबई से फैशन कोर्स किया है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें