रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'दादी की स्क्रीनिंग' में शामिल हुए थे। इस फिल्म में रणबीर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर नजर आने वाली हैं। यह रिद्धिमा की डेब्यू फिल्म है। फिल्म में भी वह नीतू कपूर की बेटी बनी हैं। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी ने रणबीर और आलिया को घेर लिया है। इस बात से रणबीर फोटोग्राफर्स पर भड़क गए हैं।
इस इवेंट का वीडियो का वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में रणबीर और आलिया अपनी गाड़ी से उतरते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। वीडियो में रणबीर फोटोग्राफर्स पर भड़कते हुए उन्हें पीछे हटने के लिए कहते हैं।
यह भी पढ़ें: '24 घंटे हो गए, मुंबई नहीं पहुंची', वायरल हो गया अमीषा पटेल का पोस्ट
फोटोग्राफर्स पर भड़के रणबीर
रणबीर ने कहा, 'आप लोगों को फोटो चाहिए तो पीछे हटो।' इसके बाद धीरे-धीरे सभी फोटोग्राफर्स पीछे हटने लगे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग रणबीर का सपोर्ट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'फोटोग्राफर्स को कपल की प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ऐसे में तो किसी का भी दिमाग खराब हो जाएगा।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सेलेब्स की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाना चाहिए।'
रणबीर और आलिया साथ में 'लव एंड वॉर' में काम कर रहे हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'सिनेमा यह भी कर सकता है...', विजय की राह चलेंगे संदीप रेड्डी वंगा?
'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज
इस साल रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज होगी। 'रामायण' में वह भगवान राम का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जो दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाया जाएगा। यह 4000 करोड़ के बजट की फिल्म है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।