logo

ट्रेंडिंग:

'कहीं मेरे हाथ लग गए तो इतना प्रसाद दूंगा,' करण जौहर पर क्यों भड़के गोविंदा?

गोविंदा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में फिल्ममेकर करण जौहर को लताड़ लगाई। साथ ही कहीं मिल गए तो सबके सामने प्रसाद दूंगा। उनका यह बयान वायरल हो रहा है।

Govinda and Karan Johar

गोविंदा और करण जौहर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अभिनेता गोविंदा लंबे समय से पर्दे से गायब हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी सुनीता के बयानों के कारण वह लाइमलाइट में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही गोविंदा का फिल्ममेकर करण जौहर पर भी गुस्सा फूटा है। 

 

गोविंदा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि करण ने अपनी फिल्म में मेरे पर्सनल लाइफ के बारे में कहानी दिखाने की कोशिश की जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। वह मुझे जहां मिलेंगे उन्हें इतना प्रसाद दूंगा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट से करण जौहर को मिली राहत, मानहानि केस में कैरीमिनाटी को पड़ी फटकार

करण जौहर पर भड़के गोविंदा

ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, 'सबसे बड़ा इंवेट बताता हूं किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी। माई नेम ईज गोविंदा। क्या है ऐसा ही कुछ गोविंदा मेरा नाम। मुझे लगता है कि वह करण जौहर की फिल्म थी। उस फिल्म का सब्जेक्ट था कि उसका गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाता है और वाइफ और पति के बीच में भगदड़ हो जाती है। फिर पति पर वाइफ को शक हो जाता है। तो यह जो पर्सनल लाइफ को हर किसी स्टोरी में घुसेड़ने की कोशिश करते हैं।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'कहीं मेरे हाथ लग गए, मेरे हत्थे चढ़ गए तो आदरणीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा और बीच महफिल के अंदर दूंगा। ये मैं वादा करता हूं। मिसबिहेव मत करो प्लीज। मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं। मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता है।'

 

यह भी पढ़ें: 'ना पैसा है, ना दोस्त हैं' बोलकर जेल गए राजपाल, मदद के लिए आगे आने लगे लोग

कब रिलीज हुई थी गोविंदा नाम मेरा?

'गोविंदा नाम मेरा' 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी थी। फिल्म में विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। इस फिल्म को दर्शकों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म को बनाने का खर्च 55 करोड़ रुपये आया था। वहीं, गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। फैंस उन्हें दोबारा पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वह 'भागम भाग 2' का हिस्सा नहीं होंगे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap