logo

ट्रेंडिंग:

'ना पैसा है, ना दोस्त हैं' बोलकर जेल गए राजपाल, मदद के लिए आगे आने लगे लोग

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कम कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस में कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

Tej Pratap Yadav Sonu Sood helps Rajpal Yadav for 9 crore cheque bounce case

राजपाल यादव, Photo Credit: TejYadav14/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिंदी सिनेमा के दिग्गज ऐक्टर राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे हैं। चेक बाउंस और 9 करोड़ रुपये के कर्ज के मामले में उन्हें खुद को सरेंडर करना पड़ा है। हालांकि, सरेंडर करने से पहले राजपाल ने बेहद भावुक होकर कहा था कि उनके पास न पैसा बचा है और न ही कोई दोस्त। लेकिन अब उनकी इस बेबसी को देख राजनेता से लेकर ऐक्टर तक मदद के लिए आगे आ गए हैं।

 

बिहार के पूर्व मंत्री और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव के परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। 10 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि राजपाल यादव जी का संकट बेहद दुखद है।

 

यह भी पढ़ें: 'परिवार के लिए राजनीति छोड़ी...', बेटे की मदद न करने के आरोपों पर बोले गोविंदा

तेज प्रताप यादव ने दिए 11 लाख रुपये

तेज प्रताप यादव ने लिखा, 'मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जेजेडी परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।'

 

उन्होंने आगे लिखा, 'मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से 11,00,000 रुपये (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।'

राजपाल क्यों फंसे कानूनी पचड़े में?

बता दें कि राजपाल यादव की मुश्किलें 2010 में तब शुरू हुईं जब उन्होंने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया। फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से, वह समय पर लोन नहीं चुका पाए और ब्याज मिलाकर यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई। गुरुवार को दिल्ली की एक कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: Spirit के सेट पर प्रकाश राज और संदीप वांगा में हुआ झगड़ा, ऐक्टर ने तोड़ी चुप्पी

इंडस्ट्री के दोस्तों ने दिया साथ

एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजपाल यादव के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म इंडस्ट्री से मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की।

 

सोनू सूद ने लिखा, 'राजपाल यादव एक बेहद प्रतिभाशाली ऐक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री के लिए सालों तक यादगार काम दिया है। कभी-कभी जिंदगी में हालात ऐसे हो जाते हैं जो इंसाफ नहीं लगते। ये टैलेंट की कमी नहीं होती, बल्कि वक्त कभी-कभी बहुत सख्त साबित होता है।'

 

यह भी पढ़ें: पैसे के कारण किए ऐसे रोल, डायरेक्टर ने दी थी गाली, नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द

 

उन्होंने आगे कहा, 'राजपाल मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। मुझे लगता है कि यह वह समय है जब हम सब प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और साथी कलाकार एक साथ खड़े हों। अगर उन्हें एक छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाए, जिसे आगे उनके काम से एडजस्ट किया जा सके, तो यह कोई एहसान या दान नहीं होगा, बल्कि उनकी इज्जत बनाए रखने का तरीका होगा।'


इसके अलावा, जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और गैंगस्टर राव इंद्रजीत यादव ने भी एक वीडियो जारी कर राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रपये की मदद करने का वादा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap