logo

ट्रेंडिंग:

Spirit के सेट पर प्रकाश राज और संदीप वांगा में हुआ झगड़ा, ऐक्टर ने तोड़ी चुप्पी

संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच में 'स्पिरिट' के सेट पर झगड़ा होने की खबर सामने आ रही है। अब इस पर प्रकाश राज ने चुप्पी तोड़ी है।

Prakash Raj and Sandeep Reddy Vanga

प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' एक बार फिर से चर्चा में है। इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया लेकिन विवाद होने के बाद उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। अब खबर है कि अभिनेता प्रकाश राज फिल्म का हिस्सा नहीं है। उनके और फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच में झगड़ा हो गया है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई जब फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।

 

प्रकाश राज इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। फिल्म के ऑडियो लॉन्च वीडियो में भी उनकी दमदार आवाज सुनाई दी थी जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब पूरे विवाद पर प्रकाश राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

 

यह भी पढ़ें: पैसे के कारण किए ऐसे रोल, डायरेक्टर ने दी थी गाली, नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द

संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज में हुआ झगड़ा

प्रकाश राज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब झूठ कहां से आ रहा है? सब नॉनसेंस है। मैं अभी भी फिल्म का हिस्सा हूं। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक स्पिरिट की शूटिंग हैदराबाद में चल रही थी। इस दौरान प्रकाश राज और फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच में किसी सीन को लेकर बहस हुई। बाद में बहस गंभीर झगड़े और तनाव में बदल गया। क्रिएटिव डिफरेंस के अलावा प्रोडक्शन टीम को भी उनका व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है। इन सभी बातों के कारण प्रकाश अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। 

 

फिल्म निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'एनिमल' के रिलीज के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। लोगों का मानना था कि उनकी फिल्म में जरूरत से ज्यादा हिंसा दिखाई गई है। हालांकि ये दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

 

यह भी पढ़ें: क्या PSL में खेलेंगे फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव? जानिए सच

कब रिलीज होगी 'स्पिरिट'?

'स्पिरिट' अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म 'द राज साब' रिलीज हो गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap