दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी हाल ही में फिल्म वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीना के साथ संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नीना की दमदार ऐक्टिंग की क्रिटिक्स ने जमकर तारीफ की है।
नीना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर के मुश्किल भरे दिनों को याद किया। साथ ही बताया कि उन्हें किन चीजों को लेकर पछतावा होता है? नीना ने उन किरदारों के बारे में बात की जिसका उन्हें पछतावा हुआ है। उन्होंने आगे कहा, मैंने ऐसे ऐसे काम किए है छी मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये पिक्चर रिलीज न हो। एक मैं शक्ति कपूर की गैंग की सदस्य थी। उतना ही मेरा किरदार था।
यह भी पढ़ें: क्या PSL में खेलेंगे फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अग्नि देव? जानिए सच
सेट पर नीना को डायरेक्टर ने दी थी गालियां
नीना ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर ने सेट पर गालियां दी थी। उन्होंने बताया, आपको यकीन नहीं होगा कि मुझे सेट पर मां-बहन की गंदी गालियां दी गई जबकि मेरी गलती नहीं थी। सिचुएशन में फंसी नहीं थी, पैसे चाहिए था ना। कुछ और मिलता तो ये नहीं करती।
नीना ने यह भी कहा कि हाल ही में किसी ने उनसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि चूंकि उनका अभिनय करियर अच्छा चल रहा है, इसलिए वह किसी अन्य दिशा में कदम नहीं रखना चाहेंगी। एक ऐसा दौर था जब उनके पास काम नहीं था। उन्होंने मेकर्स से सोशल मीडिया पर काम मांगा था। इसके बाद उन्हें निर्देशकों ने काम दिया था।
यह भी पढ़ें: 'उम्र के हिसाब से करनी चाहिए मूवी', इमरान खान ने शाहरुख, सलमान को ऐसा क्यों कहा?
'वध 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'वध 2' का निर्देशन जसपाल संधू ने किय है। वधू को प्रोड्यूस लव रंजन ने किया है। फिल्म ने तीन दिनों में 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।