logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'जो औरत पति को मारने की कोशिश करे', गोविंदा की रूमर्ड गर्ल्डफ्रेंड क्या बोल गईं?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चर्चा फिर तेज है। एक्ट्रेस कोमल रानी ने सुनीता की टिप्पणियों पर सोशल मीडिया से जवाब दिया है। कोमल का नाम गोविंदा से जुड़ता रहा है।

Govinda rumoured GF Komal Rani Swarnkar breaks silence on Sunita allegations

एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता आहूजा की टिप्पणियों पर सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। कोमल का नाम पिछले कुछ समय से अभिनेता गोविंदा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों के अफेयर की गोविंदा या कोमल की ओर से अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

कोमल ने शनिवार, 26 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने खुद को गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में दरार की वजह बताए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कोमल ने सुनीता पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिका, 'जो और अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं।'

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरे बाप ने देख लिया तो ऐसी हालत करेंगे, रीति ने काजी को दी धमकी

 

कोमल का आरोप

कोमल ने खुद को होमब्रेकर यानी घर तोड़ने वाली महिला कहे जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर कोई रिश्ता पहले से ही टूट चुका है तो किसी तीसरे व्यक्ति पर उसे तोड़ने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है। उन्होंने लिखा, 'जो घर पहले से ही टूट चुका हो उसे कोई तीसरा व्यक्ति कैसे तोड़ सकता है?' कोमल ने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई अच्छी और अपने पति के प्रति समर्पित पत्नी उनके साथ इतना बुरा व्यवहार कर सकती है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई पुख्ता सबूत शेयर नहीं किया।

 

कोमल ने सुनीता से चल रहे विवाद में उनका नाम इस्तेमाल नहीं करने की अपील भी की। उन्होंने इशारा किया कि उनके नाम का इस्तेमाल किसी खास एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उनका यह बयान सुनीता के हालिया बयान के बाद आया है। कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं सुनीता ने महिलाओं और जान-जी से समर्थन मांगते हुए कहा था, 'जो मेरे साथ हो रहा है वो अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर टूट रहा है फॉर नो रीजन।'

 

यह भी पढ़ें: 'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज, 4 साल से अटकी थी मृणाल ठाकुर की यह फिल्म

एयरपोर्ट पर साथ दिखने के बाद तेज हुई चर्चा

गोविंदा और कोमल के रिश्ते की चर्चा इस साल उस समय शुरू हुई, जब दोनों को कथित तौर पर मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। दोनों अभिनेता की आने वाली फिल्म 'रूपा' से भी जुड़े हैं। हालांकि, दोनों ने अफेयर की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में दोनों के रिश्ते को लेकर सामने आई बातें फिलहाल अटकलों तक सीमित हैं। वहीं, सुनीता ने कोमल के ताजा बयान पर अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।


और पढ़ें