logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज, 4 साल से अटकी थी मृणाल ठाकुर की यह फिल्म

हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को जी5 पर स्ट्रीम होगी।

mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। पिछले 4 साल से यह फिल्म अटकी हुई थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म की कहानी पूजा (मृणाल ठाकुर) के इर्द गिर्द घूमती है। यह एक डार्क थ्रिलर सस्पेंस फिल्म है जिसे आप जी5 पर देख सकेंगे।

 

यह फिल्म 2 अक्टूबर को स्ट्रीम होगी। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि पूजा का लवर (अनिकेत श्रीवास्तव) उससे बेइंतहा प्यार करता है। दोनों साथ में 5 साल से रिलेशनशिप में है। जब उसका लवर पूजा को शादी के लिए प्रपोज करता है तो वह मना कर देती है और अपना रिश्ता खत्म कर लेती है। इस गम में उसका लवर सुसाइड कर लेता है।

 

यह भी पढ़ें: 'मुछमुंडो को मर्द नहीं मानते', आसिफ के बयान पर भड़कीं गौहर खान

सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है 'पूजा मेरी जान'

पुलिस पूजा को अनिकेत के सुसाइड केस में अरेस्ट करती है। पूजा का केस वकील और दोस्त हुमा कुरैशी लड़ती हैं। कोर्ट में पूजा के कैरेक्टर को उछाला जाता है। लोग पूजा को अनिकेत की मौत का जिम्मेदार ठहराते हैं। क्या पूजा अपराधी है या फिर बेगुनाह? इसके लिए फिल्म रिलीज होने का इंतजार करना होगा। मृणाल ने इस फिल्म में इंटेंस का किरदार निभाया है। इस फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बाद देवी देवता के भरोसे बॉलीवुड, लाइन में हैं ये फिल्में

क्यों 4 साल से लटकी थी फिल्म?

'पूजा मेरी जान' की शूटिंग साल 2022 में हो गई थी। इस फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म के निर्देशक नवजोत गुलाटी ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि यह फिल्म पहले जियोसिनेमा पर रिलीज होने वाली थी लेकिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जियोसिनेमा के विलय की वजह से चीजें रुक गई। इसके बाद निर्माताओं से कहा गया था कि यह फिल्म कहीं और भी बेची जा सकती है। यही से इस फिल्म के रिलीज में देरी हो गई है। नवजोत ने बताया कि उनके पिता चाहते थे यह फिल्म जरूर देखें लेकिन उनकी यह इच्छा भी अधूरी रह गई। 2024 में उनके पिता का निधन हो गया।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें