logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ट्रोल करना बंद करो', सुनीता ने गोविंदा को कहा था 'बकरा', खुद बताया वीडियो का सच

सुनीता अहूजा ने पति गोविंदा अहूजा को एक वीडियो में बकरा कहा था जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब इस वीडियो पर सुनीता ने सफाई दी है।

sunita ahuja and govinda

सुनीता अहूजा और गोविंदा, Photo Credit: Social media

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि मेरा पति बकरी नहीं है बल्कि बकरा है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं।

 

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि सुनीता गोविंदा के बारे में ऐसा कैसे कह सकती है? खासतौर से गोविंदा के फैंस इस बात से नाराज थे। अब इस पूरे विवाद पर सुनीता ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने Mashable India को दिए इंटरव्यू में बताया कि उस शो पर क्या हुआ था? 

 

यह भी पढ़ें: 'ताल' गाने के लिए ए. आर रहमान ने तैयार किए थे 13 ड्रॉफ्ट, जानिए कारण

सुनीता ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

सुनीता ने कहा, 'अभी क्या हुआ न मैं एक शो में गई। मुझे जेनजी शब्द नहीं समझ आते हैं। प्रेस ने उसे ऐसा उठाया। जेनजी में गोट को क्या कहते हैं? greatest of all time। अच्छा सामने शिल्पा बैठी थीं। उसने कहा तेरा पति, मैंने कहा मेरा पति गोट नहीं है। उन्होंने ही ईज नॉट गोट वाली क्लिप हटा दी। मैं बोलने वाली था मेरा पति शेर है। अब जेनजी में गोट को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होता है। अगर मुझे पहले मतलब पता होता तो मैं कहती मेरा पति गोविंदा है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'गोविंदा जैसा कोई ऐक्टर नहीं है। मेरा पति जो है वन पीस हैं। उसके जैसा इंडस्ट्री में न है कोई। न होगा। मुझे गोट का मतलब ही नहीं पता था। वहां से शिल्पा इतना चिल्लाई तेरा पति। अब मुझे पता ही नहीं था। मैंने अपने पति के लिए कोई बदतमीजी नहीं की है। मैं आप सबको बताना चाहती हूं। मुझे जेनजी वर्ड पंसद नहीं है, ना समझ आते हैं। हम पुराने जमाने के लोग है। जेनजी का अब पता चल रहा है। तो भैया मैंने अपने पति को कुछ नहीं बोला और हाथ जोड़ते हुए कहा कि आप लोग ट्रोल करना बंद करो।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैं वापस आऊंगा' से 'हॉन्टेड 3डी' तक, मंडे टेस्ट में कौन सी फिल्म निकली आगे?

क्या था मामला?

शिल्पा शेट्टी के कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' के ट्रेलर लॉन्च पर सुनीता अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। इस शो पर उन्होंने बेटी के साथ बतौर कंटेस्टेंट भाग लिया है। इस शो पर मीडिया ने सुनीता से कहा था कि गोविंदा गोट है। इस पर सुनीता ने जवाब देते हुए कहा था कि मेरा पति बकरी नहीं है, बकरा है। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

 

 

 


और पढ़ें