बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा लाइमलाइट में छाई हुई हैं। वह इन दिनों शिल्पा शेट्टी के कुकिंग शो 'मां है ना' में नजर आ रही हैं। इस शो में वह अपनी बेटी टीना दत्ता के साथ दिखाई दे रही हैं। सुनीता शो में दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से ट्रोल भी हो जाती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने पति गोविंदा का मजाक उड़ाया है।
सुनीता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पति के नकली बालों का जिक्र किया है। उन्होंने कैमरे के सामने गोंविदा से जुड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं सुनीता ने क्या कहा है?
यह भी पढ़ें: 'ताल' गाने के लिए ए. आर रहमान ने तैयार किए थे 13 ड्रॉफ्ट, जानिए कारण
सुनीता ने उड़ाया गोविंदा का मजाक
सुनीता अहूजा ने Mashable India को दिए इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनका अपने पति गोविंदा के साथ अफेयर शुरू हुआ। उस समय उनकी उम्र 16 साल थीं। उन्होंने कहा, 'उस समय गोविंदा बहुत स्मार्ट लगते थे। उस समय उसके घुंघराले बाल थे। आज भी हैंडसम लगते हैं लेकिन अब हेयर पैच लगाते हैं।' फिर इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति ने कहा कि आप इस तरह से पोल देती हैं। इस पर सुनीता ने आगे कहा, 'आज कल तो सभी हीरो पैच लगाते हैं, हीरोइने भी लगाती हैं। कुछ झूठ थोड़ी बोल रही हूं। बोलने में शर्म कैसी। आज के समय में बहुत हेयर पैच लगाना आम बात है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम लड़कियां होकर भी तो लगाती हैं। एक्सटेंशन लगाती हैं। बच्चे होने के बाद आपके बाल झड़ने लगते हैं और मेनोपॉज के बाद आप कुछ भी करो बाल झड़ना नहीं रुकता, नाखून कमजोर हो जाते है, मूड स्विंग समते कई समस्याएं हो जाती हैं।'
यह भी पढ़ें: 'ताल' गाने के लिए ए. आर रहमान ने तैयार किए थे 13 ड्रॉफ्ट, जानिए कारण
गोट वाले बयान पर सुनीता ने दी सफाई
सुनीता ने गोट वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें जेनजी शब्दों का मतलब पता नहीं था। वह उस समय गोट का मतलब नहीं जानती थीं। अगर पहले से जानती तो अपने पति का ही नाम लेती। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपने पति का कोई मजाक नहीं उड़ाया है। मुझे ट्रोल करना बंद कर दो।'