logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Grammy Awards 2026 में रैपर केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास, पढ़ें पूरी लिस्ट

लॉस एंजेलिस में 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। यह अवॉर्ड संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है।

grammy Awards Winner list

ग्रैमी अवॉर्ड्स विनर्स लेडी गागा और केंड्रिक लैमर, Photo Credit: grammys insta handle

शेयर करें

google_follow_us

68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। म्यूजिकल नाइट में इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर्स ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में लेडी गागा से लेकर जस्टिन बीबर तक ने अपने गानों पर रंग जमाया। यह इवेंट लॉस एंजेलिस में आयोजित हुआ था। इस समारोह को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया था।

 

केंड्रिक लैमर सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। इस बार भी उन्होंने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीता था। तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने भी पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। उन्हें एल्बम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए अवॉर्ड मिला। आइए बिना देर किए विजेताओं के नाम जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: न राइटर, न म्यूजीशियन, न सिंगर, दलाई लामा को कैसे मिल गया ग्रैमी अवार्ड?

इन कलाकारों को मिला ग्रैमी अवॉर्ड्स

एल्बम ऑफ द ईयर बैड बनी- डेबी तिरार मास फोटोस
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर- केंड्रिक लैमर और एसजीए- लूथर
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- लेडी गागा (मेहेम)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट-ओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- सबरीना कारपेंटर ( मैनचाइल्ड)
बेस्ट रॉक एल्बम- लिंकिन पार्क (फ्रॉम जीरो)
बेस्ट रैप एल्बम- केंड्रिक लैमर (जीएनएक्स)
बेस्ट  रैप परफॉर्मेंस- डोएची (एंग्जायटी)
बेस्ट म्यूजिक फिल्म- स्टीवन स्पीलबर्ग ( म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स)
बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग - द दलाई लामा
बेस्ट R&B एल्बम- लियोन थॉमस (Mutt )
लाइटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सिंगर Cher
सॉन्ग ऑफ द ईयर- बिली इलिश (वाइल्डफ्लावर)

भारत को नहीं मिला अवॉर्ड

ग्रैमी में भारत की तरफ से अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति, चारू सुनी नॉमिनेटेड थे। अनुष्का शंकर बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थीं लेकिन वह अवॉर्ड नहीं जीत पाई।

 

यह भी पढ़ें: 'बयान बदल दिए जाते हैं', एआर रहमान ने कपिल के शो पर विवाद पर दी सफाई

जस्टिन बीबर छा गए

ग्रैमी अवॉर्ड में जस्टिन बीबर ने शर्टलेस लुक में अपने गाने YUKON पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेडी गागा ने अपने हिट गाने Abracadabra पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें