logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मेरी जिंदगी है तू' का 31वां एपिसोड कब आएगा? भारत में ढूंढ रहे लोग

'मेरी ज़िंदगी है तू' का एपिसोड 31 अब नए शेड्यूल के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे भारत में रिलीज होगा।

Hania Aamir and Bilal Abbas, Photo Credit: Social Media

हानिया आमिर और बिलाल अब्बास, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' ने अपनी बेहतरीन कहानी और हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान की जबरदस्त केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया है। आजकल हर जगह इसी बात की चर्चा है कि इसका एपिसोड 31 कब रिलीज होगा, खास करके इंडिया में रहने वाले फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

इस ड्रामे ने आयरा और कमयार की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव को इतने खूबसूरत तरीके से दिखाया है कि लोग इसके हर नए मोड़ से जुड़ गए हैं। इन दोनों के बीच का प्यार और फिर शादी के बाद की मुश्किलें देखकर दर्शक काफी भावुक हो जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद, अब FIR भी हो गई

 

पहले यह शो हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को आता था, लेकिन अब रमजान के महीने के वजह से इसके वक्त में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव की वजह से फैंस थोड़े परेशान थे कि नया एपिसोड कब आएगा और इसकी सही टाईमिंग क्या होगी। अब यह साफ हो गया है कि एपिसोड 31 शनिवार यानी 21 फरवरी 2026 को दिखाया जाएगा।

 

पाकिस्तान में यह रात 10:30 बजे टीवी पर आएगा, जबकि इंडिया में रहने वाले लोग इसे 11:30 बजे देख सकेंगे। फैंस इसे यूट्यूब और प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: शाहिद-तृप्ति की फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को कैसी लगी? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

कहानी में आने वाला है नया और दिलचस्प मोड़

अब यह ड्रामा अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है। एपिसोड 31 में दर्शकों को दिखाया जाएगा कि आयरा और कमयार के रिश्ते में आगे क्या होने वाला है। क्या ये होने वाला है। क्या ये दोनों अपनी पुरानी बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करेंगे या फिर उनकी जिंदगी में कोई नया तूफान आने वाला है? इस ड्रामे की सबसे बड़ी खासियत इसके इमोशनल सीन और इन दोनों मुख्य कलाकारों की एक्टिंग है, जिसने इसे आत के दौर का एक बड़ा हिट बना दिया है।


और पढ़ें