अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने हाल ही में पति सोहेल कथूरिया से तलाक लिया है। शादी के 4 साल बाद ही उनका घर टूट गया। उनके तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। हंसिका ने अपने दोस्त के पति से शादी रचाई थी। इस वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया।
तलाक के एक महीने बाद हंसिका ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह उनके जिंदगी के मुश्किल पल में परिवार का हमेशा सपोर्ट रहा है। मेरी मॉम और भैया हमेशा मेरे साथ रहें।
यह भी पढ़ें: लंदन में दो महिला इन्फ्लुएंसर भिड़ीं, एक ने मर्सिडीज से दूसरे को कुचलकर मार डाला
हंसिका को रिश्ता टूटने का पछतावा नहीं
Mashable India ने इंटरव्यू में हंसिका से पूछा कि परिवार को यह बताना कितना मुश्किल था कि यह रिश्ता नहीं चला और वह यह शादी तोड़ना चाहती है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी है। इससे मुझे बहुत मदद मिली। मैंने हमेशा जो भी फैसले लिए उसमें परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया। मुझे कभी नहीं बताया कि क्या करना चाहिए। उनका मानना है कि आप खुश और स्वस्थ रहें।'
हंसिका से पूछा गया कि क्या उन्हें शादी टूटने का कोई पछतावा है? उन्होंने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया। उन्हें हेडलाइंस चाहिए थीं उन्हें मिल गईं। मैं उन्हें कभी कोई सफाई दूंगी। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता है। मेरा मानना है कि गलत ट्रेन में बैठकर दुख झेलने से बेहतर है आप उससे उतर जाएं। मुझे किसी बात का कोई पछतावा नहीं है। मैं जहां हूं, वहां खुश हूं और सब ठीक है।'
यह भी पढ़ें: Daadi Ki Shaadi Trailer: दुल्हन बनेंगी दादी नीतू कपूर, मुसीबत में कपिल की शादी
क्या दोबारा घर बसाएंगी हंसिका?
हंसिका से पूछा गया कि क्या वह दोबारा घर बसाना चाहती हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं प्यार में यकीन रखती हूं। प्यार बहुत खूबसूरत है। मुझे नहीं पता कि सही समय कब आएगा। यूनिवर्स मुझे रास्ता दिखाएगा। अगर मेरी किस्मत में होगा तो मुझे जरूर मिलेगा।
हंसिका ने 4 दिसंबर 2022 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों का रिश्ता टूटने लगा। 2026 में दोनों का तलाक हो गया। सोहेल की हंसिका की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी हंसिका की दोस्त रिंकी बजाज से हुई थी।