logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हंसिका मोटवानी ने ले लिया तलाक, पूर्व पति से नहीं मांगी फूटी कौड़ी

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने पति से तलाक ले लिया है। इस तलाक में हंसिका ने एलिमनी की रकम लेने से इंकार कर दिया है।

hansika motwani and sohael kathuri

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया, Photo Credit-x

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिंदी और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सुर्खियों में हैं। वह चर्चा में अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से है। हंसिका ने अपने पति सोहेल कथूरिया से आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। उन्होंने तलाक के बाद एलिमनी भी नहीं ली है। शादी के 4 साल बाद दोनों अलग हो गए है। मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों की तलाक की अर्जी को मंजूर कर दिया है।

 

हंसिका के पति सोहेल सोहेल कथूरिया एक बिजनेसमैन हैं। हंसिका और सोहेल की लव मैरिज हुई थी। दोनों शादी के बंधन में 4 दिसंबर 2022 को बंधे थे लेकिन 2024 से ही दोनों अलग हो गए थे। एक तरफ हंसिका अपनी मां के साथ रहने लगी थीं, तो दूसरी तरफ सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। बता दें कि सोहेल की हंसिका के साथ दूसरी शादी थी। सोहेल की पहली पत्नी हंसिका की बेस्ट फ्रेंड थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसी लड़कियों के वजह से होता रेप...', खुशी मुखर्जी के कपड़ों पर रैपर सेंटी

क्यों हुआ तलाक?

हंसिका मोटवानी और सोहेल के विचार एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। इस बात की पुष्टि खुद हंसिका के वकील ने की है। हंसिका के वकील का कहना है कि दोनों के बीच वैचारिक तालमेल नहीं था। दोनों के करियर अलग-अलग हैं, इस वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गईं। हंसिका और सोहेल ने अपने तलाक को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में बहुत कम तस्वीरें हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की ज्यादातर तस्वीरें डिलीट कर दी हैं।

 

यह भी पढ़ें: सूबेदार में अनिल कपूर का नया अवतार, क्या फिल्म जीत पाएग दर्शकों का दिल?

हंसिका पर लगा था दोस्त का घर तोड़ने का आरोप

हंसिका और सोहेल का रिश्ता शुरू से ही विवादों में घिरा रहा है। जब हंसिका की शादी सोहेल से हुई थी, तभी से विवाद होने लगा था कि सोहेल की पहली शादी हंसिका की वजह से टूटी थी। दरअसल रिंकी और हंसिका अच्छी दोस्त थीं। सोहेल और रिंकी की शादी में हंसिका भी शामिल हुई थीं। जब सोहेल की पहली शादी टूटी तो हंसिका पर आरोप लगा था कि उनकी वजह से यह रिश्ता टूटा था लेकिन उन्होंने इस आरोप को नकार दिया था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें